होम / Badaun News: बदायूं में हमलावरों ने घर में घुसकर किसान को मारी गोली, आधी रात मे हुई वारदात से सनसनी

Badaun News: बदायूं में हमलावरों ने घर में घुसकर किसान को मारी गोली, आधी रात मे हुई वारदात से सनसनी

• LAST UPDATED : September 25, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Badaun News: बदायूं के गांव किशनपुर में रविवार रात घर में घुसकर किसान की हत्या कर दी गई। चार हमलावार आधी रात किसान के घर में घुसे और गोली मार दी। इस वारदात से पुरे गांव में सनसनी मच गई।

आधी रात घर मे घूस, मारी गोली (Badaun News)

बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर में रविवार रात 50 वर्षीय किसान रक्षपाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि किसान रविवार रात अपने घर में सो रहा था। आधी रात के समय चार लोग उनके घर में घुस आए। उन्होंने आते ही घर में रक्षपाल को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार वाले जाग गए।

पुरानी रंजिश के चलते मारी गोली

मृतक के भतीजे जितेंद्र यादव का कहना है कि उनके गांव के बाबूराम, कपूरी, नन्हे और विनेश घर में घुस आए थे। उन्होंने पुरानी रंजिश के चलते गोली मारकर हत्या की है। थाना पुलिस ने जितेंद्र की तहरीर पर चारों लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वारदात के बाद से आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

Also Read: Keshav Prasad Maurya: डिप्टी CM का बड़ा दावा! तीसरी बार मोदी सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता, विपक्ष…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox