होम / Bajpur: खेत में अर्धनग्न अवस्था में मिला महिला का शव, दुष्कर्म की आशंका, जानें खबर

Bajpur: खेत में अर्धनग्न अवस्था में मिला महिला का शव, दुष्कर्म की आशंका, जानें खबर

• LAST UPDATED : May 29, 2023

India News(इंडिया न्यूज़),Bajpur: प्रदेश के बाजपुर गांव में किनौर स्थित गन्ने के खेत में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले में दुष्कर्म कर हत्या की आशंका जता रही है। जानकारी के अनुसार, मृतक के परिजनों ने शव की शिनाख्त कर ली है। बताया कि रविवार की सुबह करीब 7:00 बजे वह घर से मजदूरी करने ठेकेदार के साथ गई थी। देर रात तक उसका परिजनों को फोन नहीं आया। उसके बाद जब परिजनों ने उसे फोन किया तो लड़की का फोन बंद आ रहा था। जिसके बाद घर वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस मामले की खोजबीन में जुट गई थी। इसी बीच घास काटने गई एक ग्रामीण महिला ने बताया कि गन्ने की खेत में अर्धनग्न अवस्था में एक महिला का शव पड़ा हुआ है। जानकारी के मिलते ही पुलिस वहां मौके पर पहुंची, एसओजी, डाग स्क्वाड और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:- IPL 2023 Final: खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होगी गुजरात-चेन्नई, जानें हेड टू हेड और संभावित प्लेइंग-11

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox