होम / प्रयागराज मकान की बालकनी गिरी, दब कर पांच की हुई मौत, कई हुए घायल

प्रयागराज मकान की बालकनी गिरी, दब कर पांच की हुई मौत, कई हुए घायल

• LAST UPDATED : September 6, 2022

इंडिया न्यूज,प्रयागराज : Balcony of Prayagraj house collapsed : मुट्ठीगंज के हटिया पुलिस चौकी के सामने एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक मकान का छज्जा गिर गया। इसके मलबे की चपेट में आ कर पांच लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। हादसा दोपहर करीब 2 बजे हुआ। इस हादसे से हडकंप मच गया। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां पर दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

जर्जर मकान में लोग रहते हैं और नीचे दुकानें हैं

हटिया पुलिस चौकी के सामने ठाकुर द्वारा ट्रस्ट के मकान में वर्षों से चार परिवार रह रहे हैं। इस मकान के नीचे के हिस्से में छह दुकानें हैं। जिसमें चाय-नाश्ता, पान, कचौड़ी, साइकिल मरम्मत और सैलून की दुकान शामिल है। मंगलवार दोपहर लगभग सवा एक बजे बजे बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए लोग मकान में बने छज्जे के नीचे खड़े हो गए। करीब दो बजे अचानक छज्जा भरभरा कर नीचे गिर गया। 14 लोग इसके नीचे दब गए। इससे हडकंप मच गया। स्थानीय लोग मलबे को हटाने लगे। कुछ ही देर में पुलिस, अग्निशमन दल, एसडीआरएफ की टीम पहुंची और फिर मलबे को हटाकर दबे लोगों को बाहर निकाला गया।

पांच लोगों की हुई मौत

दुर्घटना में एक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं चार ने अस्पताल पहुंचते-पहुंचते दम तोड़ दिया। 9 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटनास्थल के बाद अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायलों के बेहतर उपचार के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया।

इन लोगों की हुई मृत्यु

दुर्घटना में जिन लोगों की मृत्यु हुई उनके नाम हैं, सुशील कुमार गुप्ता (40) निवासी आर्य नगर मुट्ठीगंज। राजेंद्र पटेल (51) नीरज केसरवानी (32) पुत्र निवासी पंचायती अखाड़ा मुट्ठीगंज। नसीरुद्दीन उर्फ सलमान (57) निवासी पिपरी थाना सरायममरेज, एक अज्ञात व्यक्ति 45 साल।

यह भी पढ़ेंः  भाजपा विधायक अरविंद गिरी का हार्ट अटैक से निधन

यह भी पढ़ेंः अयोध्या में अनूठा होगा दीपोत्सव, 14 लाख से ज्यादा दीये के संग बनेगा वर्ल्ड रेकार्ड

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox