Categories: मनोरंजन

Banda Awadhesh lost the bike in a bet : बांदा का अवधेश शर्त में हार गया था बाइक, सपा नेता ने दी नई बाइक, अखिलेश यादव ने दी आर्थिक मदद

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

Banda Awadhesh lost the bike in a bet  बात बांदा की है। यहां के अवधेश की अपने एक दोस्त के संग शर्त लग गई थी। अवधेश का कहना था कि सपा की सरकार बनेगी,अगर नहीं बनेगी तो मै अपनी बाइक तुम्हारें नाम कर दूंगा। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी। अवधेश ने शर्त के मुताबित अपनी बाइक उसे दे दी। परेशानी की बात यह थी कि अवधेश फेरी लगाने का काम करता था। बाइक जाने से उसके कारोबार पर फर्क पड़ गया। इस बात की चर्चा तेजी से वायरल हुई और सपा प्रमुख अखिलेश यादव तक पहुंच गई। इसके बाद अखिलेश यादव ने उसे एक लाख 10 हजार की मदद की और सपा नेता ने नई बाइक उपलब्ध करवाई।

आपस में सरकार को लेकर लग गई शर्त Banda Awadhesh lost the bike in a bet

मटौंध थाना क्षेत्र के बसहरी गांव में रहने वाला अवधेश कुशवाहा बाइक से फेरी लगाकर कारोबार करता है और पड़ोस में रहने वाला बिलेटा सैनी टेंपा चलाकर परिवार का पालन करता है। यूपी विधानसभा चुनाव में छह फरवरी को बातों-बातों में उन दोनों ने अजब गजब शर्त लगा ली थी। चुनाव में बिलेटा ने भाजपा के जीतने व अवधेश ने सपा के जीतने की बात कही थी। दोनों ने शर्त लगाते हुए बकायदा सौ रुपये के स्टांप में लिखा-पढ़ी कराई थी, जिसमें छह गवाहों के हस्ताक्षर कराए गए थे।

अखिलेश यादव ने दिया चेक Banda Awadhesh lost the bike in a bet

दस मार्च को परिणाम आने पर भाजपा की अधिक सीटें आने पर अवधेश शर्त हार गया था और लिखे अनुसार अपनी बाइक बिलेटा सैनी के नाम कर दी थी। इस वाक्ये की जानकारी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हुई तो उन्होंने अवधेश को लखनऊ बुलवाया था। उन्होंने उसे 1.10 लाख रुपये की आर्थिक मदद में चेक देकर दोबारा ऐसी शर्त न लगाने की सख्त हिदायत भी दी थी।

सपा नेता ने दी नई बाइक Banda Awadhesh lost the bike in a bet

सपा नेता जगदीश कुशवाहा मदद में मिली राशि से बाइक खरीद कर शनिवार सुबह अवधेश कुशवाहा के घर पहुंचे और उसे चाबी सौंपी। बाइक की चाबी मिलने पर उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सपा नेता जगदीश कुशवाहा ने कहा कि अब अवधेश फिर से अपना फेरी लगाने का कारोबार कर सकेगा। शर्त में बाइक हारने के बाद उसकी आजीविका का साधन छिन गया था।

Read More : Chief Minister Yogi Told The Officers : मुख्यमंत्री योगी ने अफसरों को कहा, कार्य में तेजी तथा पारदर्शिता लाएं

Read More : SP Akhilesh Yadav Elected Legislature Party leader : सपा के अखिलेश यादव चुने गए विधायक दल के नेता, यूपी विधान सभा में होंगे नेता प्रतिपक्ष

Connect With Us : Twitter Facebook

Asheesh Shrivastava

I'm Asheesh Shrivastava, Staff reporter at INDIA NEWS

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago