होम / Barabanki: जंगल में मिला 60 साल की महिला शव, आसपास बिखरे पड़े थे खून

Barabanki: जंगल में मिला 60 साल की महिला शव, आसपास बिखरे पड़े थे खून

• LAST UPDATED : December 30, 2022

Barabanki

इंडिया न्यूज, बाराबंकी (Uttar Pradesh)। बाराबंकी जिले के रामसनेहीघाट क्षेत्र में एक जंगल के पास 6 माह के अंदर दूसरी बुजुर्ग महिला का आज शव मिलने से सनसनी फैल गई। बुजुर्ग महिला शौच के लिए जंगल की ओर गई थी। काफी देर तक वह वापस नहीं आई तो घर वालों ने खोजबीन शुरू की। घर वाले जब जंगल की ओर गए तो बुजुर्ग महिला का शव जंगल के पास खेत में पड़ा मिला।

6 माह के अंदर दूसरी बुजुर्ग महिला का एक ही जगह से मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी होते ही जिले के आला अधिकारी और कई थानों की फोर्स और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि घटना का खुलासा करने के लिए टीमें लगाई गई है जल्दी घटना का खुलासा किया जाएगा।

शौच के लिए जंगल में गई थी महिला
घटना रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद गांव की है। इस गांव की रहने वाली करीब 60 वर्षीय सुरेमा देवी पत्नी सतीराम शौच के लिए गांव के बाहर जंगल की ओर गई थी। जब बुजुर्ग सुरेमा देवी काफी देर तक घर वापस नहीं आई तो घर वालों ने चिंता जताते हुए उनकी खोजबीन शुरू की। जब घरवाले जंगल की ओर गए तो सरसों के खेत में सुरेमा देवी का शव पड़ा हुआ था और वहां कुछ खून के निशान भी मिले। बता दें कि इस जगह पर 6 माह पूर्व इसी गांव की रहने वाली एक बुजुर्ग महिला का पहले भी शव मिल चुका है। उस समय बुजुर्ग महिला के घर वालों ने पुलिस को बिना जानकारी दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। आज जब 6 माह के अंदर दूसरी बुजुर्ग महिला का शव वहां मिला तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

घटना की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। डॉग स्क्वायड और पुलिस की टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया। एक ही जगह मिल चुके दो बुजुर्ग महिलाओं के शव के बाद क्षेत्र में सनसनी का माहौल है। वहीं बुजुर्ग महिला की मौत के बाद घर में मातम पसरा हुआ है।

खुलासे के लिए लगी कई टीमें
अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश नारायण सिंह ने बताया है कि बुजुर्ग महिला का शव मिला है। निरीक्षण के दौरान कुछ तथ्य भी सामने आए हैं। सभी तथ्यों की बारीकी से जांच की जा रही है। घटना का खुलासा करने के लिए टीमें लगाई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा। घरवालों से अभी कोई तहरीर नहीं प्राप्त हुई है। जैसे ही तहरीर प्राप्त होती है उसके आधार पर भी जांच की जाएगी। घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी की मां के निधन पर राजनेताओं ने जताया शोक; सत्ता पक्ष, विपक्ष ने प्रकट की संवेदना

Connect Us Facebook | Twitter 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox