होम / Barabanki: दुल्हन अड़ी ज़िद्द पर तो मंडप से भागे दूल्हे ने वापिस लौट कर की शादी 

Barabanki: दुल्हन अड़ी ज़िद्द पर तो मंडप से भागे दूल्हे ने वापिस लौट कर की शादी 

• LAST UPDATED : December 5, 2022

Barabanki

इंडिया न्यूज, बाराबंकी (Uttar Pradesh)। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में दो दिन पहले एक दूल्हा शादी के मंडप से भाग गया था। दूल्हे के जाने के बाद दुल्हन वहीं मंडप में बैठ कर उसी दूल्हे से शादी के लिए डट गयी। वह ज़िद्द करने लगी की उस दूल्हे से कोई उसकी शादी करवा दो। मामला इतना बढ़ गया कि वहां पहुंची पुलिस भी उसे शादी समझाने लगी। पर वलड्की पुलिस से लेकर एसपी तक से उस लड़की से शादी करवाने के लिए मिन्नत करने लगी। अंत में आकर डुले को महिला से शादी करनी ही पड़ी।

मोटरसाइकिल की थी मांग 

मिली जानकारी अनुसार दूल्हे ने तिलक के बाद अचानक मंडप में दहेज़ की मांग करने लगा। जब लड़की वालों ने मोटरसाइकिल देने में असमर्थता जताई तो दूल्हा मंडप से ही भाग गया। साथ ही बताया जा रहा है कि तिलक के समय डीजे पर डांस करने को लेकर दूल्हे के घर वालों का गांव वालों से झगड़ा भी हुआ था। इसके बाद ही दूल्हे ने मंडप में मोटरसाइकिल की डिमांड की थी।

दूल्हे ने वापस लौट कर की शादी 

दूल्हे के जाने के बाद दुल्हन उसी दूल्हे से शादी करने के लिए ज़िद्द पर अड़ गयी थी। सबके लाख समझाने के बाद भी दुल्हन नहीं मानी और अपनी ज़िद्द पर अड़ी रही। अंत में दूल्हे और उसके परिवार वालों ने भी आकर दुल्हन से माफ़ी मांगी। दुल्हन की म्हणत रंग लाइ और दुल्हन की शादी उसी भागे हुए दूल्हे से हुई।

Connect Us Facebook | Twitter
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox