होम / Barabanki News: चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर बाराबंकी में स्कूली बच्चे दिखे उत्साहित,छात्र-छात्राओं ने मनाया चंद्रयान डे

Barabanki News: चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर बाराबंकी में स्कूली बच्चे दिखे उत्साहित,छात्र-छात्राओं ने मनाया चंद्रयान डे

• LAST UPDATED : August 23, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Barabanki News: चंद्रयान 3 के लैंडिंग को लेकर बाराबंकी जिले में स्कूली बच्चे काफी उत्साहित दिख रहे हैं। यहां कई स्कूलों में छात्र-छात्राएं चंद्रयान डे मना रहें है। जिले एक कॉन्वेंट स्कूल में चंद्रयान 3 की लैंडिंग से पहले खुशी का माहौल दिखा। इस कॉन्वेंट स्कूल में छात्र-छात्राओं ने चंद्रयान की डिजाइन में रंगोली बनाई।

बच्चे को रॉकेट की शक्ल में खड़ा कर लैंडर के बारे बताया

वहीं, एक बच्चे को रॉकेट की शक्ल में खड़ा किया गया और लैंडर के बारे बताया गया। शिक्षकों ने प्रोजेक्टर लगाकर एस्ट्रोनॉमी की वर्कशॉप आयोजित की और सभी छात्र-छात्राओं को इसकी जानकारी दी। स्कूल की छात्रा ने बताया कि हम लोग चंद्रयान डे सेलिब्रेट कर रहे है। हम लोगों ने चंद्रयान-3 का मॉडल बनाया है, रंगोली बनाई है। हमारा चंद्रयान जल्द से जल्द चंद्रमा पर उतरे यही प्रार्थना है।

चंद्रयान 3 इस वक्त पूरी दुनिया की सुर्खियों में

भारत का चंद्रयान 3 इस वक्त पूरी दुनिया की सुर्खियों में है। ऐसा इसलिए क्योंकि आज 23 जुलाई को भारतीय स्पेस एजेंसी यानी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) इतिहास रचने जा रहा है। चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर आज शाम करीब 06:04 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर कदम रखेगा। इसरो ने कहा है कि मिशन तय समय पर होगा। चंद्रयान 3 की चंद्रमा पर लैंडिंग को लेकर इसका सीधा प्रसारण यूपी के स्कूलों और मदरसों में किया जाएगा। इस ऐतिहासिक मौके पर देशभर के स्कूली बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। खासकर विज्ञान के छात्रों को बड़ी बेकरारी के साथ चंद्रयान 3 की लैंडिंग का इंतजार है।

प्रोजेक्टर लगाकर एस्ट्रोनॉमी की वर्कशॉप आयोजित की

बाराबंकी जिले में स्कूली छात्र-छात्राएं चंद्रयान डे मना रहे हैं। जिले के एक कॉन्वेंट स्कूल में बच्चों ने चंद्रयान की रंगोली बनाई, रॉकेट का मॉडल,स्पेस लैंडर और चंद्रमा पर उतरने के बाद कैसा रहेगा चंद्रयान 3 का रूप उसे भी दिखाया। एक बच्चे को रॉकेट की शक्ल में खड़ा किया गया। शिक्षकों ने प्रोजेक्टर लगाकर एस्ट्रोनॉमी की वर्कशॉप आयोजित की और सभी छात्र-छात्राओं को इसकी जानकारी दी। रंगोली और मॉडल बनाने वाली छात्रा अंशिका रावत ने बताया कि आज हम लोग चंद्रयान डे सेलिब्रेट कर रहे है। हम लोगों ने चंद्रयान-3 का मॉडल बनाया है, रंगोली बनाई है। हमारा चंद्रयान जल्द से जल्द चंद्रमा पर उतरे यही प्रार्थना है।

Also Read: Lok Sabha Election: आगामी चुनाव के लिए BSP ने कसी अपनी कमर, 24 से पहले मायावती एक्टिव

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox