होम / Barabanki: भरभरा के गिरी दीवार, भाई दूज में बहन की गई जान, दो बच्चों की भी मौत

Barabanki: भरभरा के गिरी दीवार, भाई दूज में बहन की गई जान, दो बच्चों की भी मौत

• LAST UPDATED : October 28, 2022

इंडिया न्यूज यूपी/यूके, बाराबंकी: यूपी में भरभरा के दीवार गिरने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। गुरुवार को अचानक दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं पांच लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। गंभीर रूप से घायल महिला को लखनऊ रेफर किया गया था, लेकिन इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं सुबेहा थाना क्षेत्र में दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई है।

भाई दूज में बहन की गई जान
भाई दूज तयौहार में दर्दनाक हादसा हो गया। मायके आई महिला पर अचानक दीवार गिरने से उसकी मौत हो गई। इसके अलावा इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए। धरमपुर मजरे मोहनपुर निवासी प्रताप बली रावत की बेटियां माइके आईं थीं। बहनें रात करीब नौ बजे अपने भाइयों का टीका करने जा रही थीं, तभी कच्ची दीवार अचानक ढह गई। वहां मौजूद सभी लोग दीवार के नीचे दब गए।

ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला
ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। इस दौरान गंभीर रूप से घायल सविता को लखनऊ रेफर किया गया। इलाज के दौरान सविता की मौत हो गई। राम जबकि प्रवेश, गायत्री, अर्जुन और एक अन्य को भी गंभीर चोटें आई हैं। सभी जिला अस्पताल में भर्ती हैं। सविता की मौत से घर और पास-पड़ोस में मातम पसरा था। एसओ पंकज सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। लेखपाल धर्मानंद पांडेय ने पीड़ित परिवार को मदद दिलाने की बात कही है।

दो बच्चों की हुई मौत
वहीं सुबेहा थाना क्षेत्र भभूतगढ़ी मजरे मंगौवा में बुधई अपने बच्चों के साथ घर के ऊपर रखे छप्पर के नीचे सो रहे थे। बुधई शुक्रवार सुबह शौच के लिए चले गए। वापस लौटे तो देखा कि दीवार ढह गई है। दीवार के नीचे चार वर्षीय नैना व छह वर्षीय रवि दब गए।

यह भी पढ़ें- Chintan Shivir: सीएम योगी ने बताई कानून व्यवस्था के यूपी मॉडल की विशेषताएं, इन चार बिंदुओं पर हुआ काम – India News (indianewsup.com)

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox