होम / Barabanki: शौच के लिए गई महिला का जंगल में मिला शव, पुलिस ने कहा- आरोपी को जल्द किया जाएगा गिरफ्तार

Barabanki: शौच के लिए गई महिला का जंगल में मिला शव, पुलिस ने कहा- आरोपी को जल्द किया जाएगा गिरफ्तार

• LAST UPDATED : December 30, 2022

Barabanki

इंडिया न्यूज, बाराबंकी (Uttar Pradesh): उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां 55 वर्षीय महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई. महिला शौच के लिए जंगल की ओर गई थी। जहां संदिग्ध परिस्थितियों में उसका शव बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और आला अधिकारी पहुंचे। फोरेंसिक और डॉग स्कॉड टीम को भी मौके पर बुलाया गया। मौके पर पहुंची टीम ने छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए टीमें लगाई गई है। जल्दी घटना का खुलासा किया जाएगा।

घटना रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के ठठेरहा गांव की है। इस गांव की रहने वाली करीब 55 वर्षीय महिला सम्पता कल सबुह शौच के लिए गांव के बाहर जंगल की ओर गई थी। महिला जब काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो घर वालों ने काफी खोजबीन की, लेकिन महिला का कहीं पता नहीं चला। आज सुबह ग्रामीण जब जंगल की ओर गए तो महिला का शव पड़ा देखा, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई.घटना की जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के साथ आला अधिकारी फोरेंसिक और डॉग स्कॉड टीम मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने छानबीन की उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा भी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने परिजन और पुलिस से घटना की जानकारी ली।

ठठेरहा गांव से कुछ दूर पर इब्राहिमाबाद गांव में 6 महीनें के अंदर दो बुजुर्ग महिलाओं के शव जंगल किनारे मिले थे। इब्राहिमाबाद गांव का जंगल और ठठेरहा गांव का जंगल जहां पर 55 वर्षीय महिला सम्पता का शव बरामद हुआ है यह दोनों गांव के जंगल पास में ही हैं। यहीं पर 6 महीनें से बुजुर्ग महिलाओं के शव संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिल रहे हैं। इन घटनाओं के बाद गांव में डर का माहौल है।

यह भी पढ़ेंबिना दीवार बनाए एक साथ लगाया चार टॉयलेट सीट, डीपीआरओ ने किया बड़ा एक्शन

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox