होम / Bareilly: चांदनी ने शादी के आठ दिन बाद मिटाया सुहाग, 20 दिन बाद मिला कंकाल

Bareilly: चांदनी ने शादी के आठ दिन बाद मिटाया सुहाग, 20 दिन बाद मिला कंकाल

• LAST UPDATED : December 25, 2022

Bareilly

इंडिया न्यूज,बरेली (Uttar Pradesh): उत्तर प्रदेश के बरेली में 25 नवंबर को अपहृत सोनू सागर का शव शनिवार को फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में बहगुल नदी से बरामद हो गया। पत्नी समेत कुछ आरोपी हिरासत में हैं। पुलिस के अनुसार, शादी के आठ दिन बाद ही पत्नी ने प्रेमी की मदद से सोनू की हत्या कर दी थी। शनिवार को बारादरी पुलिस ने पनवड़िया के पास नदी से सोनू का शव खोज निकाला।

जोगी नवादा निवासी चांदन मूलचंद्र के अनुसार उनके बेटे सोनू सागर की शादी 4 नवंबर को जोगी नवंबर नवादा की सम्राट कॉलोनी निवासी चांदनी के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही चांदनी का व्यवहार सोनू के प्रति ठीक नहीं था। चांदनी का शादी से पहले से ही रिश्तेदार अरविंद से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 25 नवंबर सुबह साढ़े नौ बजे कॉल करके सोनू को घर से बुलाकर उसका अपहरण कर लिया गया। उसी रात सोनू की हत्या कर शव नदी में फेंक दिया गया।

फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी अश्विनी और बारादरी इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह के अनुसार, शव लगभग 20 दिन पुराना होने के कारण पूरी तरह गल गया है। साक्ष्य के तौर पर सिर्फ कंकाल बचा है। कपड़ों से शव सोनू के होने की शिनाख्त हुई है। फील्ड यूनिट की टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पिता मूलचंद का आरोप है कि सोनू के सास व ससुर भी बराबर के दोषी हैं। उन्हें भी बाकी आरोपियों की तरह ही सजा दिलाई जाए। हंगामे की सूचना पर कोतवाली, बारादरी व फतेहगंज पश्चिमी थाने की पुलिस पहुंच गई। मुश्किल से परिजनों को मनाया गया।

यह भी पढ़ें: यूपी में 100 लोगों का धर्म परिवर्तन, क्रिसमस-डे का चल रहा था आयोजन, बजरंग दल के कार्यकर्ता आक्रोशित

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox