Basti News: बस्ती में लगेगा आकाशवाणी का fm केंद्र: जिलाधिकारी….

India News UP (इंडिया न्यूज़), Basti News: भारत सरकार द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव काल में जनपद में 5 किलोवाट का आकाशवाणी केन्द्र स्वीकृत किया गया है। उक्त जानकारी जिलाधिकारी प्रिंयका निरंजन ने दी है। उन्होने बताया कि आकाशवाणी का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार एवं राज्य सरकार की नीतियों को जनहित में प्रसारित करना है। आकाशवाणी केन्द्र द्वारा स्थानीय लोगों के लिए सूचना, शिक्षा, मनोरंजन एवं स्वास्थ्य के कार्यक्रम प्रसारित किये जायेंगें।

आकाशवाणी का उद्देश्य नीतियों को जनहित में प्रसारित करना

उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अन्तर्गत प्रसार भारती, नई दिल्ली के उप महानिदेशक अभियांत्रिकी आदित्य चतुर्वेदी ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर आकाशवाणी के 5 किलोवाट एफएम केन्द्र स्वीकृति की सूचना देते हुए लगभग 02 से 03 हजार वर्गमीटर निःशुल्क भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। इस संबंध में उन्होने वाराणसी के उप महानिदेशक आकाशवाणी को भी पत्र लिखकर भूमि आवंटन संबंधी कार्यवाही कराने का निर्देश दिया है।

बताया कि आकाशवाणी का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार एवं राज्य सरकार की नीतियों को जनहित में प्रसारित करना है। आकाशवाणी केन्द्र द्वारा स्थानीय लोगों के लिए सूचना, शिक्षा, मनोरंजन एवं स्वास्थ्य के कार्यक्रम प्रसारित किये जायेंगें। जिलाधिकारी ने इस संबंध में उप जिलाधिकारी सदर को कार्यवाही करने का निर्देश दिया है।

Also Read: Arun Jaitley Death Anniversary: जब अरुण जेटली ने कहा, वे मंत्री नहीं बन पाएंगे, उनकी मृत्यु ने एक महत्वपूर्ण नेता खोने का दुख दिलाया

Indianews UP Team

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago