होम / Basti News: खाकी का कारनामा, जिसकी हुई पिटाई पुलिस ने उसी पर किया एफआईआर, अब हो रही मामले की जांच

Basti News: खाकी का कारनामा, जिसकी हुई पिटाई पुलिस ने उसी पर किया एफआईआर, अब हो रही मामले की जांच

• LAST UPDATED : April 9, 2023

Basti News: एक तरफ जहां प्रदेश सरकार जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्य करने का बार-बार निर्देश अपने अधिकारियों को दे रही है। वहीं जिले की मुंडेरवा पुलिस सरकार के जीरो टॉलरेंस नीति पर खौलता हुआ पानी डालने का काम कर रही है। मुंडेरवा पुलिस पीड़ितों की आवाज सुनने के बजाय माफियाओं, दबंगों और गुंडों के प्रभाव में कार्य करने पर विवश है। जहां दबंगों के मारपीट से घायल आधा दर्जन से अधिक महिलाएं अपनी फरियाद लेकर पुलिस कप्तान के दरबार में गुहार लगा रही हैं। प्रभारी निरीक्षक मुंडेरवा अरविन्द कुमार शाही की करतूत की शिकायत एसपी से करते हुए पीड़ित महिलाओं ने घटना का मुकदमा दबंगों के विरुद्ध दर्ज करने की मांग की है। अब देखना यह है की इन गंभीर रूप से घायल महिलाओं को न्याय मिल पाता है या नहीं यह तो वक्त बताएगा।

लेकिन इतना तो तय है कि मुंडेरवा पुलिस जैसे दबंगों माफियाओं गुंडों से गहरा नाता रखती है! जिसका ताजा उदाहरण यह है कि पुलिस ने दबंग के तहरीर पर उल्टा पीड़ित महिलाओं के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली है। इधर अब चौतरफा गंभीर आरोपों से धिर चुकी मुंडेरवा पुलिस घायल महिलाओं पर तहरीर बदलने का लगातार दबाव बना रही है।

पीड़ित पर ही दर्ज हो गई एफआईआर

मुंडेरवा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर नटबाग निवासी शबाना खातून पुलिस कप्तान के दरबार में हाजिरी लगाते हुए उन्हें अपनी व्यथा सुनाई और बताया कि उनके गांव के 1 दर्जन से अधिक दबंगों ने एक राय होकर उनके परिवार की पांच महिलाएं और कुछ पुरुषों को 2 अप्रैल को मारपीट कर मरणासन्न कर दिया। शबाना और उनके परिवार की अन्य महिलाओं ने शरीर पर मौजूद गंभीर चोटों को भी पुलिस कप्तान को दिखाया और उनसे उन दबंगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की फरियाद की। पीड़ित महिला ने बताया कि उन दबंगों ने उनको और उनके पूरे परिवार का जीना हराम कर दिया है।

दबंगों के खिलाफ नहीं हुई रिपोर्ट दर्ज

घर की बच्चियां उनके भय और दहशत के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। पीड़ितों ने बताया कि दबंगों को मुंडेरवा पुलिस का संरक्षण प्राप्त है जिसके कारण मेरे परिवार के साथ आए दिन गंभीर घटनाएं हो रही हैं। पीड़ित महिला ने बताया कि पुलिस ने दबंगों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की तो किसी भी समय उनके परिवार की हत्या हो सकती है। जिन दबंगों ने मेरे व मेरे परिवार पर कहर ढाया है उसी दबंग के फर्जी तहरीर पर मेरे व मेरे परिवार के विरुद्ध मुंडेरवा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित महिला शबाना ने उच्चाधिकारियों से मांग किया है कि उनके चोटों का मुआयना करा कर दबंगों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किया जाए।

पुलिस का क्या है कहना

वहीं डीएसपी आलोक कुमार ने इस मामले को लेकर बताया कि उनके संज्ञान में प्रकरण आया है, जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आए है उस आधार पर विधिक कार्यवाही की जायेगी। बताया कि महिला ने शिकायत की है कि पुलिस कार्यवाही नही कर रही, गांव के कुछ लोगो से महिला का विवाद है, मारपीट की घटना हुई है और मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है।

Also Read: Greater Noida: तांत्रिक ने NRI से ठगे 3 करोड़ रुपए, तंत्र मंत्र से बीमारी का इलाज करने का दिया था झांसा

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox