Categories: मनोरंजन

झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला, मारपीट-पथराव करने पर दो आरोपी गिरफ्तार

इंडिया न्यूज, कानपुर : 

कानपुर में पालिका स्टेडियम में शनिवार शाम झगड़ा सुलझाने पहुंची पुलिस पर 15-20 युवकों ने हमला कर दिया। लाठी-डंडों से कई पुलिसकर्मियों को पीटा और उन पर पथराव कर दिया। कुछ देर बाद जब कई थानों का पुलिस बल पहुंचा तब हमलावर भाग गए। इस दौरान दो हमलावर दबोचे गए। आरोपियों पर बलवा, मारपीट, सेवन सीएलए, सरकारी काम में बाधा समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

दो पक्षों में हुआ था झगड़ा

एसीपी कर्नलगंज त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे विकास गुप्ता पालिका स्टेडियम में दौड़ लगा रहा था। तभी शिवम बग्गा, यश और सौरभ हजारिया ने साथियों के साथ विकास पर हमला कर दिया। कुछ दूरी पर एंटी रोमियो दल व कर्नलगंज थाने के पुलिसकर्मी मौजूद थे। वह मौके पर पहुंचे तो हमलावरों ने उनको निशाना बना लिया। कई पुलिसकर्मियों को पीट दिया। जानकारी होने पर कर्नलगंज सर्किल का फोर्स मौके पर पहुंचा। तब हमलावर भागने लगे। इस दौरान यश व शिवम को पुलिस ने पकड़ लिया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः दिनदहाड़े डाक्टर पर गालियां बरसाकर हत्या, वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे फरार

पुराने झगड़े में विकास पर बोला हमला

विकास हर दिन स्टेडियम में दौड़ लगाने आता है। जांच में सामने आया कि कुछ समय पहले किसी बात को लेकर विकास व शिवम का विवाद हुआ था। तभी से दोनों पक्षों में खुन्नस चल रही थी। शनिवार को विकास को अकेला देख शिवम ने साथियों के साथ हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपियों पर एक केस विकास की तहरीर पर तो दूसरा पुलिस ने खुद दर्ज किया है।

यह भी पढ़ेंः मूकबधिर की मां बनी ढाल, ओलपिंक में किया कमाल, जानिए मां-मूकबधिर के संघर्षों की कहानी?

Connect With Us : Twitter Facebook

Ajay Dubey

India News Senior Sub Editor. Danik jagran & Amarujala as a City & Crime Reporter 15 Years.

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago