Categories: मनोरंजन

Bharatiya Janata Party Celebrates its Foundation Day Today : गाजियाबाद में भाजपा का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

इंडिया न्यूज, गाजियाबाद :

Bharatiya Janata Party Celebrates its Foundation Day Today : गाजियाबाद में भाजपा का स्थापना दिवस बुधवार सवेरे से धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह सभी कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर भाजपा के झंडे लगाए। पार्टी कार्यालय पर ध्वजारोहण हुआ। इसके बाद शहर के विभिन्न इलाकों में प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में शामिल हुआ बुलडोजर आकर्षण का केंद्र रहा। (Bharatiya Janata Party Celebrates its Foundation Day Today)

बुलडोजर विकास का प्रतीक (Bharatiya Janata Party Celebrates its Foundation Day Today)

पदाधिकारियों ने कहा कि यह अच्छे लोगों के लिए यह बुलडोजर विकास का प्रतीक है और बुरे लोगों के लिए विनाश का प्रतीक है। प्रभात फेरी के दौरान कार्यकर्ता उत्साहित नजर आए। उनके हाथों में केंद्र-प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों वाली तख्तियां थीं, जिनके माध्यम से वह लोगों में जागरुकता फैला रहे थे। प्रभात फेरी के बाद कार्यकर्ताओं ने अनेक स्थानों पर इकट्ठा होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऑनलाइन संबोधन सुना। महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया पार्टी स्थापना दिवस पर कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। स्थापना दिवस पर लोगों ने अपने घरों पर भाजपा का झंडा लगाया है। महानगर के 20 मंडलों में पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। भाजपा के क्षेत्रीय संयोजक तरुण शर्मा ने कहां आज भाजपा के 42 वर्ष समाज सेवा में पूरे हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि बुलडोजर हमारा सिंबल है जो दिखाता है कि हम सुशासन के प्रति कितने सजग हैं।

(Bharatiya Janata Party Celebrates its Foundation Day Today)

Also Read : Vicious Crook Caught with AK 47 in Shamli : शामली में एके-47 के साथ धरा गया शातिर बदमाश

Connect With Us : Twitter Facebook

Rahul Pandey

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

4 weeks ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago