होम / भूपेंद्र सिंह चौधरी बने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष

भूपेंद्र सिंह चौधरी बने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष

• LAST UPDATED : August 25, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Politics of BJP)। यूपी सरकार में पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति में खास बात यह है कि पहली बार किसी जाट नेता यूपी भाजपा की कमान सौंपी गई है। भाजपा के अनुशासन के अनुसार, अध्यक्ष पद के लिए नाम घोषित होने के बाद चौधरी को मंत्री पद से इस्तीफा देना होगा। 54 वर्षीय भूपेंद्र चौधरी 2016 में पहली बार विधान परिषद सदस्य चुने गए थे। 2017 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर उन्हें पंचायती राज विभाग का राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया था।

2019 में बनाए गए थे कैबिनेट मंत्री

2019 में मंत्रिमंडल फेरबदल में चौधरी को कैबिनेट मंत्री बनाया गया। योगी आदित्यनाथ सरकार 2.0 में चौधरी को पुनः कैबिनेट मंत्री बनाते हुए पंचायती राज विभाग की जिम्मेदारी दी गई। चौधरी हाल ही में पुनः विधान परिषद सदस्य निर्वाचित हुए हैं। चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर भाजपा ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाट वोट बैंक को साधने की कोशिश की है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने से लोकसभा चुनाव में सपा और रालोद गठबंधन से संभावित नुकसान को कम किया जा सकेगा।

यह पढ़ेंः ई-बसों के बेड़े को योगी ने दिखाई हरी झंडी

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox