Categories: मनोरंजन

Big Road Accident in Maharajganj : केंद्रीय मंत्री के बेटे की कार दुर्घटनाग्रस्त, गाड़ी के उड़े परखच्चे

इंडिया न्यूज, महराजगंज।

Big Road Accident in Maharajganj : केंद्रीय मंत्री के बेटे की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में महराजगंज सांसद और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के बेटे रोहन चौधरी घायल हो गए। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के पुत्र रोहन चौधरी की गाड़ी शनिवार रात में धरमौली गांव के पास गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई, जिससे वह घायल हो गए। उनके साथ गाड़ी में बैठे तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं। सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया।

परतावल-कप्तानगंज मार्ग पर हुआ हादसा (Big Road Accident in Maharajganj)

शनिवार की रात में श्यामदेउरवा थाना इलाके के परतावल कप्तानगंज मार्ग पर घरमौली गांव के सामने यह हादसा हुआ। गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के बेटे रोहन चौधरी की गाड़ी टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में रोहन चौधरी एवं उनके साथ तीन अन्य लोग भी घायल हो गए। वह साथियों के साथ गोरखपुर अपने घर जा रहे थे। श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।

(Big Road Accident in Maharajganj)

Also Read : SP Candidate Allegation on BJP MLA Husband : सपा उम्मीदवार का भाजपा प्रत्याशी पर आरोप, पुलिस से मिलकर कराया जा रहा उत्पीड़न

Connect With Us: Twitter Facebook

editor

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago