होम / Bike Riding Youths Opened Fire in Meerut : मेरठ में रंजिश के चलते युवक की हत्या

Bike Riding Youths Opened Fire in Meerut : मेरठ में रंजिश के चलते युवक की हत्या

• LAST UPDATED : March 28, 2022

इंडिया न्यूज, मेरठ : 

Bike Riding Youths Opened Fire in Meerut  : मेरठ के रोहटा थाना के उकसिया गांव में पुरानी रंजिश को लेकर बाइक सवार युवकों ने रविवार रात ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि दूसरा युवक गोली लगने से घायल हो गया। सूचना पर रोहटा पुलिस और एसपी देहात मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में एक महीने पहले विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते युवक की हत्या की गई है। (Bike Riding Youths Opened Fire in Meerut )

 दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल  (Bike Riding Youths Opened Fire in Meerut )

उकसिया गांव निवासी भूषण के बेटे दीपक की 19 फरवरी को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। यह हादसा बागपत क्षेत्र में पुरा महादेव के पास हुआ था। घटना के समय दीपक का दोस्त गुड्‌डू भी साथ था। बेटे की मौत के बाद पिता भूषण को शक था कि गुड्‌डू ने साजिश रची है। तभी से रंजिश चली आ रही है। गुड्‌डू जब होश में आया तो उसने बताया कि हम पर हमला किया गया था। रविवार रात गु्ड्‌डू अपने दोस्त संजय के साथ रविवार रात में घर में था। तभी बाइक पर दो युवक पहुंचे और पिस्टल से घर में घुसकर फायरिंग शुरू कर दी। इसमें गुड्डू (33) की मौके पर ही मौत हो गई, दूसरा साथी संजय गंभीर रूप से घायल हो गया।

(Bike Riding Youths Opened Fire in Meerut )

Also Read : Two Children Died in a Horrific Accident in Lakhimpurkheri : तेज रफ्तार ट्रक ने तीन बच्चों को रौंदा, दो की मौत

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox