होम / Bikers Gang Bobbed the Chain in one fell swoop in Agra : आगरा में बाइकर्स गैंग ने झपट्टा मारकर चेन लूटी

Bikers Gang Bobbed the Chain in one fell swoop in Agra : आगरा में बाइकर्स गैंग ने झपट्टा मारकर चेन लूटी

• LAST UPDATED : April 10, 2022

Bikers Gang Bobbed the Chain in one fell swoop in Agra


इंडिया न्यूज, आगरा : Bikers Gang Bobbed the Chain in one fell swoop in Agra आगरा के थाना सदर क्षेत्र के ताल फिरोज खां में बाइकर्स गैंग ने रविवार को दिनदहाड़े (daylight) सैन्यकर्मी की मां के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन तोड़ ली। वारदात के बाद बदमाश सेवला की तरफ भाग निकले। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंची लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चल सका।

Also Read : 50 Bigha wheat crop Fire in Mainpuri : 50 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक

पानी का पाउच खरीदने बहाने आए थे बदमाश Bikers Gang Bobbed the Chain in one fell swoop in Agra 

मधु नगर निवासी सूबेदार राजेश कुमार ने बताया कि वह जैसलमेर, राजस्थान में तैनात हैं। इस समय छुट्टी पर आए हुए हैं। रामनवमी पर 65 वर्षीय मां प्रेमवती ताल फिरोज खां में रहने वाली बहन विमलेश के घर गई थी। विमलेश की घर के बाहर ही दुकान है। साढ़े बजे मां प्रेमवती दुकान पर बैठी हुई थी। तभी दो युवक बाइक पर आए। इनमें से एक बाइक पर ही बैठा रहा, दूसरा नीचे उतर कर दुकान पर आया।

उसने पानी का पाउच मांगा। मां ने पानी का पाउच देना चाहा। तभी बदमाश ने उनके गले पर झपट्टा मारा और चेन तोड़ ली। उनके गले पर खरोच भी आ गई। बाद में बदमाश बाइक पर अपने साथी के साथ बैठ कर भाग निकला। प्रेमवती के शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए। मगर, बदमाशों का पता नहीं चल सका। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

Also Read : Car Became a Ball of Fire in Agra : चालक ने कूदकर बचाई जान

Connect With Us : Twitter Facebook

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox