होम / Mission-75 of BJP for 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मिशन-75 अभियान में जुटी भाजपा

Mission-75 of BJP for 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मिशन-75 अभियान में जुटी भाजपा

• LAST UPDATED : July 8, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Mission-75 of BJP for 2024)। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर भाजपा ने अभी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बाबत पहले रोडमैप पर आज यानी शुक्रवार को मंथन किया जाएगा। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में होने वाली प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में लोकसभा चुनाव में मिशन-75 को पूरा करने के लिए आगामी कार्यक्रम और अभियान तय होंगे। 2-3 जुलाई को तेलंगाना के हैदराबाद में हुई पार्टी की बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यक्रम और अभियान तय हुए थे। प्रदेश भाजपा ने राष्ट्रीय नेतृत्व से मिले कार्यक्रमों को स्थानीय परिस्थिति और आवश्यकता के अनुसार क्रियान्वयन की योजना बनाई है।

मत प्रतिशत 50 से अधिक करने की योजना

जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव में मत प्रतिशत 50 से अधिक करने की योजना के तहत विभिन्न वर्गों को पार्टी से जोड़ने, केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से लगातार संपर्क और समन्वय बनाए रखने, विभिन्न धार्मिक, सामाजिक कार्यक्रमों के जरिये जनता के बीच पहुंचकर सरकार व संगठन की बात को उन तक पहुंचाने की योजना बनाई गई है। इसमें पार्टी ने युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, एससी-एसटी मोर्चा, किसान मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा और ओबीसी मोर्चा की ओर से संचालित होने वाले कार्यक्रम भी तय किए जाएंगे।

यह भी पढ़ेंः The Death of 9 People Created a Ruckus : रामनगर में बही पंजाब के पर्यटकों की कार, नौ लोगों की मौत से मचा कोहराम

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox