होम / BJP preparing for Lok Sabha elections : लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, 50 फीसदी से अधिक वोट लाने के लिए बनाया रोडमैप

BJP preparing for Lok Sabha elections : लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, 50 फीसदी से अधिक वोट लाने के लिए बनाया रोडमैप

• LAST UPDATED : July 9, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Lok Sabha Election-2024)। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अभी से कमर कस ली है। इस बाबत पहले चरण में पार्टी 1 लाख 73 हजार से अधिक मतदान बूथों को सशक्त बनाने का निर्णय लिया गया है। साथ ही पन्ना प्रमुखों की व्यवस्था को भी दुरुस्त करने की योजना है। भाजपा राजनीतिक, सामाजिक व राष्ट्रीयता से जुड़े कार्यक्रमों के जरिये जनता के बीच जाकर मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाएगी। सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को जोड़कर 50 फीसदी से अधिक वोट लेने का प्रयास किया जाएगा।

पार्टी मुख्यालय में हुई मैराथन बैठक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में प्रदेश मुख्यालय में हुई प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों की बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों के पहले चरण का रोडमैप तैयार किया गया। भाजपा ने प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 75 जीतकर लगातार तीसरी बार यूपी के जरिये केंद्र की सत्ता पर काबिज होने की योजना बनाई है। प्रदेश भाजपा ने केंद्रीय नेतृत्व से मिले एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए यह योजना बनाई है।

बूथों को विभिन्न श्रेणियों में बांटा

पार्टी के महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने बताया कि 1.73 लाख से अधिक बूथों को ए, बी, सी और डी श्रेणी में बांटा गया है। इनमें से करीब 40 हजार बूथ मुस्लिम बहुल हैं। करीब 22 हजार बूथ ऐसे हैं जहां 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा कमजोर रही। सभी सांसदों, विधानसभा क्षेत्र संयोजकों के साथ प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारियों को इन बूथों के क्षेत्र में लगातार प्रवास कर इन्हें सशक्त बनाना होगा। बूथों पर पार्टी के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जोड़ने के साथ लाभार्थियों से लगातार संपर्क किया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः Painful Death of Six People : घर के बाहर सो रहे लोगों को पिकअप ने रौंदा, छह लोगों की दर्दनाक मौत

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox