Categories: मनोरंजन

Prayagraj: पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के बाद भाजपा समर्थकों ने किया विरोध प्रदर्शन, पाकिस्तान के विदेश मंत्री का फूंका पुतला

Prayagraj

इंडिया न्यूज,प्रयागराज (Uttar Pradesh): पाकिस्तान के विदेश मंत्री की ओर से प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ किये गए अभद्र टिप्पणी से खफा हुए भाजपा समर्थकों में रोष है। प्रयागराज में भाजपा समर्थकों ने कचेहरी रोड पर विरोध प्रदर्शन कर पुतला फूंका।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल किया विरोध प्रदर्शन
पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी को लेकर संगमनगरी में भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा सड़कों पर फूटा। भाजपा नेताओं ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर अपने गुस्से का इजहार किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन कर पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान के नारे भी लगाए। इसके साथ ही पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का कलेक्ट्रेट गेट पर पुतला भी फूंका। भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के नेतृत्व में किए गए विरोध प्रदर्शन में विधि प्रकोष्ठ के भी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

भाजपा महामंत्री कुंज बिहारी ने कहा कि भुट्टो ने जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग किया है, वह बेहद निंदनीय है। जो राजनेता की सच्ची भावना को नहीं दर्शाती हैं। पाकिस्तान विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की पीएम पर की गई टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन कर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विदेश मंत्री का पुतला फूका है।

यह भी पढ़ें: बस पलटने से घायल हुए बच्चों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे  जिलाधिकारी संजय कुमार

Connect Us Facebook | Twitter

Aditya Shukla

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

4 weeks ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

4 weeks ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

4 weeks ago