Categories: मनोरंजन

BJP Released Second List of Candidates: यूपी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, 85 नामों पर लगी मुहर

BJP Released Second List of Candidates

इंडिया न्यूज़, लखनऊ:
BJP Released Second List of Candidates: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) के लिए सभी राजनितिक पार्टियां अपने अपने उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतार रहीं हैं। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने उत्तर प्रदेश में प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। बीजेपी ने तीसरे और चौथे चरण के मतदान वाले क्षेत्रों के लिए शुक्रवार को अपनी दूसरी सूची जारी की है। बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले हाथरस के कद्दावर नेता रामवीर उपाध्याय का नाम भी लिस्ट में शामिल है।

कांग्रेस छोडऩे वाली अदिति सिंह और समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थमने वाले नितिन अग्रवाल को भी पार्टी ने टिकट दिया है। कानपुर के पुलिस कमिश्नर पद को छोड़कर भाजपा की सदस्यता लेने वाले आइपीएस अधिकारी असीम अरुण को भी भाजपा ने मैदान में उतार दिया है।

15 महिलाओं को मिला टिकट

पार्टी ने तीसरे और चौथे चरण के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है। भाजपा की इस दूसरी लिस्ट में अदिति सिंह, नितिन अग्रवाल और असीम अरूण का नाम शामिल है। 85 प्रत्याशियों की सूची में से 15 महिलााओं को टिकट दिया गया है। जिसमें कांग्रेस से आई अदिति सिंह का नाम भी शामिल है। बसपा से भाजपा में आए रामवीर उपाध्याय समाजवादी पार्टी से आए नितिन अग्रवाल के अलावा पुलिस सेवा छोडकर राजनीति में आए असीम अरूण को भी पार्टी ने टिकट दिया है।

Read More: Section 144 Implemented in Kanpur: कानपुर में आज से लागू हुई धारा 144, चार या इससे ज्यादा लोग नहीं हो सकते इकठ्ठा

Connect With Us : Twitter Facebook

Vaibhav Shukla

Sub-Editor @ India News, Everything seems impossible until it's done.

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago