Categories: मनोरंजन

BJP State President in Azamgarh: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सपा पर बोला हमला, बोले-पूर्व की सरकारों में पुलिस गुंडों से डरती थी, आज गुंडे पुलिस से डरते हैं

इंडिया न्यूज़, आजमगढ़:
BJP State President in Azamgarh: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह गुरुवार को आजमगढ़ पहुंचे और यहां गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के परशुरामपुर में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता अब हिन्दू-मुसलमान से नहीं बल्कि गुंडे-माफियाओं से लड़ेगी। पूर्व की सरकारों में पुलिस गुंडों से डरती थी। लेकिन आज गुंडे पुलिस से डरते हैं। यह योगी का जमाना है। प्रदेश की कानून-व्यवस्था लगातार बेहतर हो रही है।

विपक्ष भारत माता बोलने में शर्म करता है BJP State President in Azamgarh

प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि 70 सालों से देश का अपमान हो रहा है। विपक्ष के लोग लगातार भारत माता बोलने पर शर्म महसूस करते थे। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जहां जाते हैं, भारत माता की जय व वंदे मातरम बोला जाता है। यह हिन्दुस्तान का सम्मान है।

अपने सम्बोधन में उन्होंने सपा-बसपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि सपा-बसपा पार्टी नहीं बल्कि ट्रस्ट चलाते थे। यह लोग समाज व हिन्दुस्तान का अपमान करते हैं। आज भी मुख्यमंत्री का सपना छोड़ नहीं पा रहे हैं। इनके दिन अब लद गए। फिरोजाबाद, एटा, इटावा, औरैय्या, कासगंज की जनता ने आशीर्वाद दिया है। अब आजमगढ़ व लालगंज बचा है। ईश्वर के आशीर्वाद व जनता के सहयोग से मोदी-योगी के नेतृत्व में किला फतह करेंगे।

Read More: Driver Dies in Truck-Container Collision : ट्रक-कंटेनर भिड़ंत में चालक की मौत, दो लोगों की हालत गंभीर

Connect With Us: Twitter Facebook

Vaibhav Shukla

Sub-Editor @ India News, Everything seems impossible until it's done.

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago