होम / भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जख्मी, गैस के गुब्बारे फटने से मच गई थी अफरातफरी

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जख्मी, गैस के गुब्बारे फटने से मच गई थी अफरातफरी

• LAST UPDATED : September 7, 2022

इंडिया न्यूज, देहरादून (Uttrakhand)। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत जख्मी हो गए। दरअसल, रावत के स्वागत में निकाले जाने वाली रैली के दौरान हादसा हो गया। गैस के गुब्बारे फटने से शशांक रावत घायल हो गए। मोर्चा के कार्यकर्ता उन्हें कोरोनेशन अस्पताल लाए, जहां उनका इलाज चल रहा है। बुधवार को भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रैली में पहुंचे थे। इसी दौरान गैस का गुब्बारा फटने से घायल हो गए। हादसे के कारण रैली रद करना पड़ा।

रावत के स्वागत में होने वाली थी रैली

दरअसल, शशांक रावत के युवा मोर्चा के नए अध्यक्ष बनने पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्वागत समारोह रखा था। भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष शशांक रावत जैसे ही ओपन जीप में चढ़े तो उसी दौरान जीप पर बंधे गुब्बारों में आग लग गई और जीप में चढ़े सभी भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और युवा मोर्चा के अध्यक्ष शशांक रावत आग की चपेट में आने से झुलस गए। आनन-फानन घायलों को अस्पताल में भेजा गया।

यह भी पढ़ेंः Gorakhpur News : बेकाबू कार ने फुटपाथ पर सो रहे तीन मजदूरों को कुचल दिया

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox