होम / Boat full of Devotees Capsizes in Yamuna in Mathura : मथुरा में यमुना में पलटी श्रद्धालुओं से भरी नाव, मची चीख-पुकार

Boat full of Devotees Capsizes in Yamuna in Mathura : मथुरा में यमुना में पलटी श्रद्धालुओं से भरी नाव, मची चीख-पुकार

• LAST UPDATED : April 1, 2022

Boat full of Devotees Capsizes in Yamuna in Mathura


इंडिया न्यूज, मथुरा : Boat full of Devotees Capsizes in Yamuna in Mathura मथुरा के विश्राम घाट पर उस समय अफरातफरी मच गई, जब यमुना आरती (Yamuna Aarti) के दौरान नदी में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलट गई। डूबते श्रद्धालुओं को देख लोग उन्हें बचाने के लिए यमुना में कूद पड़े। नाव किनारे होने के कारण तत्काल ही श्रद्धालुओं को यमुना से सुरक्षित निकाल लिया गया।

यमुना घाट पर हर रोज होती आरती 

Boat full of Devotees Capsizes in Yamuna in Mathura 

हर दिन यमुना की आरती विश्राम घाट पर की जाती है। इसमें शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग यहां पहुंचते हैं। बाहरी श्रद्धालुओं की मौजूदगी भी देखने को मिल रही है। गुरुवार की शाम निर्धारित समय पर आरती देखने के लिए श्रद्धालु पहुंचने लगे। इसी दौरान कुछ लोग यमुना की भव्य आरती के दर्शन के लिए नाव में सवार हो गए।

Also Read : Honor killing Exposed in Maharajganj : बेटी को प्रेमी के साथ आपित्तजनक हालत में देख मौत के घाट उतारा

सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला गया Boat full of Devotees Capsizes in Yamuna in Mathura

यमुना किनारे लगी नाव में श्रद्धालुओं के खड़े होने पर नाव का झुकाव एक तरफ हो जाने के कारण नाव का संतुलन बिगड़ गया और पलट गई। लोग नाव में सवार लोगों को यमुना में डूबने से बचाने में जुट गए। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह महिला समेत कुछ अन्य लोगों को सकुशल बाहर निकाला। लोगों का कहना था कि अगर नाव गहरे पानी में होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। ठाकुरजी की कृपया से सभी लोग सुरक्षित हैं।

Also Read : Gang Rape of a Girl who went to the Toilet in Meerut : नशीला पदार्थ सुंघाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म

Connect With Us : Twitter Facebook

 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox