Categories: मनोरंजन

Bollywood Couples First Holi रंगों के प्यार में डूबेंगे ये बॉलीवुड कपल्स, शादी के बाद मनाएंगे पहली होली

इंडिया न्यूज, मुंबई:

Bollywood Couples First Holi: देश में होली के त्योहार को लेकर तैयारियां बड़ी धूमधाम से चल रही है। बता दें कि होली के रंगों की उमंग में हर कोई सराबोर होना चाहता है। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स भी इस त्योहार को मनाने के लिए उत्साहित हैं। वहीं बता दें कि इस बार बी टाउन में कई ऐसे कपल है जो शादी के बाद अपनी होली सेलिब्रेट (Holi 2022) कर रहे हैं। आइये इस लिस्ट में देखें कौन-कौन से सेलेबस हैं शामिल

कटरीना कैफ और विक्की कौशल (Bollywood Couples First Holi)

साल 2021 में 9 दिसम्बर के दिन कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने एक दूसरे के साथ सात फेरे लिए। इस साल ये कपल भी शादी के बाद अपनी पहली होली मनाने के लिए बेताब है।

राजकुमार राव और पत्रलेखा (Bollywood Couples First Holi)

राजकुमार राव ने 2021 में नवम्बर के महीने में अपनी गर्लफें्रड पत्रलेखा से शादी की थी। ऐसे में राजकुमार राव और पत्रलेखा भी शादी के बाद 2022 में अपनी पहली होली सेलिब्रेट करेंगे।

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर (Bollywood Couples First Holi)

फरहान अख्तर ने भी कुछ दिनों पहले ही अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफें्रड शिबानी दांडेकर से शादी की है। ये कपल भी होली के त्योहार पर एक-दूसरे के रंग में रंगने के लिए तैयार है।

यामी गौतम और आदित्य धर (Bollywood Couples First Holi)

यामी गौतम और आदित्य धर ने बीते साल जून में शादी करके सबको हैरान कर दिया था। इस लिस्ट में ये कपल भी शामिल है, जो होली का त्योहार मनाने को तैयार है।

अंकिता लोखंडे-विक्की जैन (Bollywood Couples First Holi)

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपने बॉयफे्रंड विक्की जैन के साथ 14 दिसंबर 2021 को शादी रचाई थी। शादी के बाद से ही अंकिता लोखंडे अक्सर अपने पति विक्की जैन संग रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इन दिनों, दोनों रियलिटी शो ‘स्मार्ट जोड़ी’ में भी दिखाई दे रहे हैं, जिसमें दोनों एक टास्क के दौरान होली खेलते हुए दिखाई दिए थे।

मौनी रॉय-सूरज नांबियार (Bollywood Couples First Holi)

इस लिस्ट में बंगाली बाला मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार का नाम भी शामिल है। मौनी और सूरज नांबियार ने गोवा में 27 जनवरी 2022 को शादी रचाई थी। शादी के बाद दोनों कश्मीर भी गए थे, यहां पर दोनों ने अपना हनीमून एंजॉय किया था। वहीं, अब शादी के बाद 18 तारीख को मौनी और सूरज साथ में पहली बार होली मनाएंगे।

करिश्मा तन्ना-वरुण बंगेरा (Bollywood Couples First Holi)

इस लिस्ट में करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा का नाम भी शामिल है। दोनों ने वैलेंटाइन वीक शुरू होने से पहले यानी 5 फरवरी को गोवा में शादी रचाई थी। इसके बाद से ही दोनों अक्सर रोमांटिक होते हुए नजर आते हैं। वहीं, शादी के बाद दोनों साथ में पहली बार होली मनाने वाले हैं। इसी वजह से दोनों के लिए ये होली काफी ज्यादा स्पेशल होगी।

(Bollywood Couples First Holi)

Also Read : Karolina Bielawska Wins Crown the Miss World : पोलैंड की करोलिना बिलावस्का के सिर सजा ‘मिस वर्ल्ड 2021’ का ताज, भारत की मनसा वाराणसी को नहीं मिली टॉप 6 में भी जगह

Connect With Us : Twitter Facebook

Parveen Kumari

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

4 weeks ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

4 weeks ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

4 weeks ago