Categories: मनोरंजन

श्रीकृष्ण की भक्ति में झूम रहा ब्रज, मथुरा पहुंचे लाखों श्रद्धालु

इंडिया न्यूज, मथुरा (Krishna Janmashtami 2022)। आज पूरे देश में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जा रही है। इसी क्रम में ब्रज भी भगवान की भक्ति में झूम रहा है। जन्माष्टमी से एक दिन पहले ही यहां 10 लाख से अधिक लोगों ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन किए हैं। इस स्थिति में श्रीकृष्ण जन्मस्थान का मुख्य द्वार पर दिन भर भीड़ उमड़ती रही। भक्तों की लंबी-लंबी कतारें घंटों तक देखने को मिलीं।

पीत वस्त्रों में सजेंगे ठाकुर बांकेबिहारी

जनजन के आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी महाराज पीत वस्त्रों में सजेंगे। मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रात्रि 12 बजे ठाकुर बांकेबिहारीजी के श्रीविग्रह का दूध, दही, बूरा, शहद और घी से अभिषेक होगा। इसके बाद ठाकुरजी को पीत रंग की पोशाक धारण कराई जाएगी। मंदिर के सेवायत ने प्रह्लाद वल्लभ गोस्वामी ने बताया कि रात लगभग 2 बजे मंगला आरती के दर्शन होंगे और विशेष थालों में ठाकुरजी को भोग भी निवेदित किए जाएंगे।

लाखों लोगों ने मथुरा में डाला डेरा

कन्हैया के दर्शन के लिए लाखों लोगों ने मथुरा में डेरा डाल दिया है। पिछले कई दिन से मथुरा की सड़कों पर भक्तों की मौजूदगी है। दिन भर ये भक्त मथुरा के मंदिरों की परिक्रमा कर रहे हैं। गुरुवार को इन भक्तों का हुजूम श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर देखने को मिला। मुख्य द्वार से प्रवेश के लिए लंबी लाइनें लग गई। भीड़ का सैलाब इस कदर था कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान से भागवत भवन तक पहुंचने में लोगों को लंबा वक्त लग रहा था।

यह भी पढ़ेंः आईएमटी से हजारों युवाओं को मिलेगा लाभ : कार्तिक शर्मा

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

editor

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago