Categories: मनोरंजन

Raibareli: आम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता हुआ मिला जीजा-साली के शव, लंबे समय से था प्रेम-प्रसंग

Raibareli

इंडिया न्यूज, रायबरेली (Uttar Pradesh): उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक विवाहिता और युवक का शव आम के पेड़ से एक ही रस्सी के सहारे लटकता हुआ मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लंबे समय से चल रहा था जीजा-साली का प्रेम-प्रसंग
गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के बसिगंवा गांव में सुबह आम के पेड़ से एक महिला और एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों शव उतरवाया। पुलिस ने शिनाख्त कराई तो पता चला कि मृतकों का जीजा साली का रिश्ता है, दोनो के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। फारेंसिक टीम ने घटनास्थल पर मृतकों के फिंगर प्रिंट और साक्ष्य एकत्र किये गए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शादी बाद भी नहीं कम हुआ था प्रेम
खीरों थाना क्षेत्र के वीरेंद्र लोधी का अपने बड़े भाई की साली सीमा के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वहीं सीमा मौरावां थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। दोनों का प्रेम परवान चढ़ने लगा तो दोनों शादी करके घर बसाने के सपने देखने लगे, लेकिन दोनों के परिजन इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। इस बीच सीमा के घरवालों ने उसकी शादी कहीं दूसरी जगह कर दी थी। शादी बाद भी उनका प्रेम कम नहीं हुआ। दोनों चोरी छिपे मिला करते थे। कुछ दिन पहले सीमा और वीरेन्द्र घर से भाग गये थे, लेकिन तब उन्हें समझा बुझा कर वापस बुला लिया गया था। धीरे-धीरे समय बीतता गया और सीमा तीन बच्चों की मां बन चुकी थी।

थाना प्रभारी इन्द्रपाल सिंह का बताया कि वीरेन्द्र ने सीमा को चन्द्रावल बुलाया था। यहीं पर दोनों एक ही रस्सी में एक साथ फांसी पर झूल गए। मामले की जांच की जा रही है। घटना के संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें: नोएडा की सोसायटी में अजीबोगरीब फरमान, ईमेल कर बैचलर्स और छात्र- छात्राओं को 31 तक फ्लैट खाली करने को कहा फ्लैट

Connect Us Facebook | Twitter

Aditya Shukla

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago