Categories: मनोरंजन

स्नान करते समय गंगा में डूबे भाई-बहन, जौनपुर से माता के दर्शन को आया था परिवार

इंडिया न्यूज, मिर्जापुर।

विंध्याचल के गंगा घाटों पर डूबने की घटनाओं का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार की सुबह एक और हादसा हो गया। परशुराम घाट पर गंगा स्नान करते समय भाई-बहन गहरे पानी में जाने से डूब गए। शोर मचाने पर स्थानीय मल्लाहों ने गंगा में कूदकर युवक को बाहर निकाला। उसे उपचार के लिए सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं उसकी बहन की तलाश जारी है।

गंगा किनारे मच गई अफरातफरी

घटना को लेकर गंगा किनारे अफरातफरी मच गई। जौनपुर जिले के मछलीशहर निवासी एक परिवार के 18 लोग रविवार की सुबह मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने पहुंचे। दर्शन-पूजन करने से पहले सभी लोग परशुराम घाट पर स्नान करने पहुंचे। परिवार के युवा लड़के-लड़कियां गंगा में स्नान कर रहे थे। इस दौरान ऋषि तिवारी (26) पुत्र दिलीप तिवारी और उसकी बहन खुशी तिवारी (20) स्नान करते समय डूबने लगी।

मल्लाहों ने लगा दी छलांग

उनको डूबता देख मौके पर मौजूद मल्लाहों ने गंगा में छलांग लगाकर ऋषि तिवारी को बाहर निकालकर सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। खुशी तिवारी गंगा में समा गई। मौके पर पहुंची विंध्याचल पुलिस गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश कर रही है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। रो-रोकर बुरा हाल है। घाट पर लोगों की भीड़ जमा हो गई है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश है।

ये भी पढ़ेंः महंगाई की एक और मार, एलपीजी के दाम 100 रुपये से अधिक का इजाफा

Connect With Us : Twitter Facebook

editor

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago