होम / BTech student Hanged himself In Agra : कागज पर लिखा सॉरी मम्मी-पापा, ये सोसाइट नहीं मर्डर है…

BTech student Hanged himself In Agra : कागज पर लिखा सॉरी मम्मी-पापा, ये सोसाइट नहीं मर्डर है…

• LAST UPDATED : April 9, 2022

BTech student Hanged himself in Agra


इंडिया न्यूज, आगरा :BTech student Hanged himself in Agra  आगरा में भाजपा नेता व बीटेक फोर्थ ईयर के छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। आत्महत्या करने से पहले उसने एक सोसाइट नोट लिखा। इसमें सबसे पहले मम्मी-पापा से माफी मांगते हुए लिखा ये सोसाइट नहीं बल्कि मर्डर है। इसमें तीन लड़कों का जिक्र है, जिन्हें देख लेने को कहा गया है। बेटे की मौत के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की।

सोसाइट नोट में ये लिखा

सॉरी मम्मी पापा माफ कर देना मुझे। मैं जा रहा हूं आप सबको छोड़कर। अब बहुत हो गया। मुझसे ये सब और नहीं झिल रहा। मैं कितने कॉम्पलिकेशन्स के साथ जी रहा हूं मैं जानता हूं। आई एम सॉरी। जो भी कुछ मेरी लाइफ में हुआ वो गोलू को, आदित्य को और (एक लड़की का नाम) को सब पता है।

Also Read : Labour Hanged Himself in Firozabad : फिरोजाबाद में मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान

बस ये 3 लड़के हैं- मयंक शर्मा, संचित गुप्ता और एक मयंक का भाई। इन्हें देख लेना। बाकी शौर्य को इन्फॉर्म करके बुला लेना। बस एक रिक्वेस्ट है कि पोस्टमॉर्टम ना करवाना बाकी कुछ नहीं चाहिए। गोलू भाई मम्मी पापा का ख्याल रखना। और इन लड़कों को देख लेना। ये बचने नहीं चाहिए एट ऐनी कॉस्ट। ये सुसाइड नहीं काइंड आॅफ मर्डर है।

आगरा से कर रहा था बीटेक BTech student Hanged himself in Agra

BTech student Hanged himself in Agra  

नगला पदी के दुर्गानगर में रहने वाले अनूप तिवारी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष हैं। उनके दो बेटे हैं। बड़े बेटे का नाम मृत्युंजय तिवारी है और छोटे बेटा धनंजय तिवारी है। धनंजय तिवारी आगरा के एक निजी कालेज में बीटेक का छात्र था। बताया गया है कि शनिवार सुबह देर तक जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं आया, तो परिजन कमरे के अंदर पहुंचे। कमरे का दृश्य देख परिजनों के होश उड़ गए। धनंजय का शव पंखे से लटका हुआ था।

Also Read : Death of the wife, the Husband also hanged Himself : पत्नी की मौत के बाद पति ने भी फांसी लगाकर दी जान

Connect With Us : Twitter Facebook

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox