Categories: मनोरंजन

बिल्डर ने पेट्रोल डालकर ठेकेदार को जिंदा जलाया, आरोपी गिरफ्तार

इंडिया न्यूज, कानपुर (UP in Crime) : कानपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां 18 लाख रुपये के लेन-देने के विवाद में बिल्डर ने घर के अंदर ठेकेदार पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान ठेकेदार ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी बिल्डर को गिरफ्तार कर लिया।

रुपये को लेकर तीन साल से चल रहा था विवाद

लाल बंगला एनटू रोड स्थित एमईएस कालोनी में राजेंद्र पाल(59) का परिवार रहता है। मिलेट्री इंजीनियरिंग सर्विसेस में कार्यरत उनके बेटे अरविंद व पत्नी मीना पाल ने बताया कि राजेंद्र ठेकेदारी का काम करते थे। काफी समय तक वह श्याम नगर डी ब्लॉक निवासी बिल्डर शैलेंद्र श्रीवास्तव के साथ काम किया। राजेंद्र को शैलेंद्र से 18 लाख रुपये लेने थे। शैलेंद्र रुपये नहीं दे रहा था। इसको लेकर करीब तीन साल से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। विवाद के चलते राजेंद्र उसके पास काम करना भी बंद कर दिया था।

सुबह 10 बजे घर से थे निकले

बुधवार सुबह करीब दस बजे राजेंद्र घर से निकले थे। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे उनके परिजनों को घटना की जानकारी हुई। परिजन व पुलिस मौके पर पहुंचकर राजेंद्र को पहले कांशीराम और फिर उर्सला में भर्ती कराया। शाम करीब साढ़े चार बजे राजेंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बिल्डर शैलेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। वारदात में किसी और की भूमिका है या नहीं। इसकी पुलिस पुलिस पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ेंः बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल के खिलाफ वारंट जारी, 11 लाख लेने के बाद भी कार्यक्रम में नहीं पहुंची

आरोपी के घर की घटना

डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार ने बताया कि घटना शैलेंद्र के मकान के भीतर आंगन की है। वहां पर कोई भी सीसीटीवी नहीं लगा है। आरोपी व उसके परिवार वालों ने बताया कि वह सभी लोग कमरे में थे। शैलेंद्र पूजा कर रहे थे। तभी बाहर से चीखने-चिल्लाने की आवाज आई। जब वह बाहर आए तो देखा कि राजेंद्र आग में जल रहे थे। किसी तरह आग बुझाई। सूचना शैलेंद्र ने ही पुलिस को दी।

ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर कानून-व्यवस्था आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गहनता से पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। लेनदेन के विवाद की बात सामने आई है। हर पहलू पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः ढाबा पर गाना न बजाने पर मारपीट कर पथराव, चार घायल

Connect With Us : Twitter | Facebook

Ajay Dubey

India News Senior Sub Editor. Danik jagran & Amarujala as a City & Crime Reporter 15 Years.

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago