होम / Bulandshahr: कृषि मंत्री शाही बोले- सरकार ने 5 गुना गेहूं खरीद की, किसान अपनाएं प्राकृतिक खेती

Bulandshahr: कृषि मंत्री शाही बोले- सरकार ने 5 गुना गेहूं खरीद की, किसान अपनाएं प्राकृतिक खेती

• LAST UPDATED : December 24, 2022

Bulandshahr

इंडिया न्यूज, बुलंदशहर (Uttar Pradesh)। उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही शनिवार को बुलंदशहर के दौरे पर पहुंचे। कृषि मंत्री ने कृषि विद्यालय में चल रहे वरिष्ठ प्राविधिक सहायकों के आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि मौसम में होने वाला अचानक परिवर्तन कृषि के क्षेत्र में एक बहुत बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 431 वरिष्ठ तकनीकी सहायक ग्रुप वन में सहायक कृषि अधिकारी के रूप में नियुक्ति की है।

जीडीपी 5.3 प्रतिशत थी, जो अब बढ़कर 8 प्रतिशत
कृषि मंत्री ने कहा कि जब योगी आदित्यनाथ की सरकार बनी तब प्रदेश में कृषि की जीडीपी 5.3 प्रतिशत थी, जो अब बढ़कर 8 प्रतिशत हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने किसानों के हित में अनेक महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों की आत्महत्या के मामलों को देखते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार ने किसानों का कर्ज माफ करने का फैसला किया। जिसके तहत प्रदेश की पहली कैबिनेट की मीटिंग में 86 लाख किसानों का 36 हज़ार करोड़ रुपए का कर्जा प्रदेश सरकार ने माफ किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार की तुलना में हमारी सरकार ने लगभग साढ़े 5 गुना गेहूं की खरीद को बढ़ाया है।

किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित करें
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि उत्तर प्रदेश सर्वाधिक खाद्यान्न उत्पादक राज्य बन गया है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को अपनी फसल का व्यवसाय करने के लिए प्रधानमंत्री संपदा योजना के तहत 40% की सब्सिडी भी दे रही है। उन्होंने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र के द्वारा फसलों की नई-नई तकनीकों के बारे में जानकारी से किसानों को अवगत कराया जाए, जिससे कि वह किस प्रकार से फसल की उत्पादन क्षमता को बढ़ाकर आय में वृद्धि कर सकते हैं। किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती करने के लिए भी प्रेरित किया जाए।

यह भी पढ़ें: Noida: भूख से तड़प रहा था नवजात, एसएचओ की पत्नी ने स्तनपान करा बचाई जान

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox