होम / फिल्मकार रामगोपाल वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज, राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पर की थी अभद्र टिप्पणी

फिल्मकार रामगोपाल वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज, राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पर की थी अभद्र टिप्पणी

• LAST UPDATED : June 28, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Film Maker Ram Gopal Verma)। एनडीए की राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ कथित टिप्पणी की वजह से फिल्मकार राम गोपाल वर्मा के खिलाफ लखनऊ में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में अलीगंज के कुर्सी रोड निवासी मनोज कुमार सिंह ने हजरतगंज थाने में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू हो गई है। रामगोपाल वर्मा ने 22 जून को अपने ट्विटर हैंडल से कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

मनोज सिंह की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा

प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज अखिलेश मिश्रा के मुताबिक अलीगंज के कुर्सी रोड स्थित अर्जुन इंक्लेव फेज-2 में मनोज कुमार सिंह परिवार सहित रहते हैं। मनोज कुमार सिंह ने राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू पर की गई अभद्र टिप्पणी पर आपत्ति जताई है। उन्होंने फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा के खिलाफ हजरतगंज थाने में तहरीर दी है। जिसमें आरोप लगाया कि फिल्म निर्माता रामगोपाल द्वारा की गई टिप्पणी समाज पर गलत असर डालेगी।

यह भी पढ़ेंः कुर्ला में चार मंजिला इमारत गिरी, एक की मौत, 25 से अधिक के दबे होने की आशंका

Connect With Us : Twitter | Facebook |

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox