Categories: मनोरंजन

Chaitra Navratri 2022 : मां सिद्धिदात्री के दरबार में उमड़ी भीड़, घरों में कन्याओं संग पूजे जा रहे भैरव

इंडिया न्यूज, वाराणसी।

Chaitra Navratri 2022 : भगवान शिव की नगरी काशी में शक्ति की आराधना का उल्लास छाया हुआ है। चैत्र नवरात्र की नवमी तिथि पर समस्त सिद्धि प्रदान करने वाली  मां सिद्धिदात्री देवी का दर्शन-पूजन किया जा रहा है। बनारस के मैदागिन के पास गोलघर के पीछे स्थित मां सिद्धिदात्री के दरबार में भक्तों की भीड़ उमड़ी है। (Chaitra Navratri 2022)

हाथों में नारियल, गुड़हल की माला, लाल चुनरी व प्रसाद लेकर भक्तों के आने का सिलसिला ब्रह्म मुहूर्त से आरंभ हुआ जो देर रात तक चलेगा। भक्तों ने माता के नवें स्वरूप का दर्शन किया और माता से सिद्धि, सुख, शांति और सौभाग्य की कामना की। इसके अलावा दुर्गाकुंड समेत अन्य देवी मंदिरों में भी बड़ी संख्या में लोग दर्शन-पूजन कर रहे हैं।

लाल चुनरी ओढ़ाकर कन्याओं का पूजन (Chaitra Navratri 2022)

दूसरी ओर मंदिरों, मठों, संस्थाओं और घरों में कन्याओं के साथ भैरव के रूप में बालकों का पूजन-अर्चन किया जा रहा है। रविंद्रपुरी स्थित अघोराचार्य बाबा कीनाराम आश्रम में देवी स्वरूप में नौ कन्याओं एवं भैरव बाबा का पूजन किया गया। कन्याओं के पांव पखारे गए। (Chaitra Navratri 2022)

इसके बाद उन्हें लाल चुनरी ओढ़ाकर उनका पूजन अर्चन किया गया। कन्या स्वरूपों का पूजन करके उनको भोग अर्पित किया गया। कन्या भोज के लिए घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए गए। चना, हलवा, पूड़ी और दही का भोग अर्पित किया गया। भोज के उपरांत कन्याओं को दक्षिणा और उपहार देकर विदाई दी गई।

(Chaitra Navratri 2022)

Also Read : Imran Khan Farewell in Pakistan : पाकिस्तान में इमरान खान की विदाई, शरीफ परिवार की ‘वापसी’ के मायने

Connect With Us : Twitter Facebook

editor

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago