होम / Chanakya Niti : पैसे का सही प्रयोग आपको बनाएगा अमीर… करें बस ये उपाय!

Chanakya Niti : पैसे का सही प्रयोग आपको बनाएगा अमीर… करें बस ये उपाय!

• LAST UPDATED : January 20, 2023

Chanakya Niti : महान अर्थशास्‍त्री, कूटनीतिज्ञ, राजनीतिज्ञ आचार्य चाणक्‍य ने सुखद और सफल जीवन जीने के गुर बताए हैं। चाणक्य के बताय कई उपाय असल जीवन में भी चरितार्थ होते हैं। ऐसे में चाणक्य नीति में इस बात का भी जिक्र है कि वो क्या तरीका है जिससे की आप कमाए पैसे से आसानी से अमीर हो सकते हैं।

दरअसल कई लोग पैसे तो खूब कमाते हैं लोकिन वो सामान्य जीवन भी नही जी पाते।ऐसे में चाणक्य के बताय उपाय और नियमों से आप आसानी से मां लक्ष्‍मी प्रसन्न कर सकते हैं।दरअसल माना जाता है कि मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना कोई बड़ी बात नही है बस कुछ ही उपाय अपना के उनको प्रसन्न किया जैस सकता है। आइए जानते हैं कि किन घरों या लोगों पर मां लक्ष्‍मी हमेशा मेहरबान रहती हैं।

ये काम कर आप मां लक्ष्मी को आसानी से कर सकते हैं प्रसन्न

  • लक्ष्मी मां की कृपा उन परिवारों पर होती है जहां पति-पत्नी में भरोसा हो।दोनो के आपसी विचार मिलते हों। ऐसे घरों में कभी पैसों की तंगी नहीं होती है।इन घरों में हमेशा सुख और समृद्धि होती है और ये घर स्‍वर्ग से कम नहीं होते हैं।
  • जिन घरों में आय का एक हिस्‍सा दान-धर्म में खर्च किया जाता है, उन घरों में कभी भी धन-दौलत की कमी नहीं होती है। ऐसे घरों में दिन-दूनी, रात-चौगुनी उन्‍नति होती है और धन बरसता है। शास्‍त्रों में कहा गया है कि धन का बहुत अच्‍छा उपयोग है इसे दान और धर्म में लगाना।
  • उन घरों पर भी मां लक्ष्मी प्रसन्न रहती है जहां अतिथि के लिए सम्मान का भाव होता हो। यदि उस घर में कोई भिखारी जाता है तो वो वापस खाली हाथ ना लौटता हो।जहां जरुरतमंदों को समझा जाता हो।ऐसे घरों में मां लक्ष्मी की कृपा हमेंशा बनी रहती है।
  • लक्ष्मी को प्रसन्न रखने के लिए हमेश इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए घर में अन्न का सम्मान हो। उन घरों पर और उन लोगों पर मां अन्‍नपूर्णा और मां लक्ष्‍मी हमेशा मेहरबान रहती हैं।ऐसे घरों में धन धान्य की कभी कमी नही होती है।
  • मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए सबसे आसान उपाय में से एक है घर पर या बाहर साधु संतों का सम्मान हो। उनके लिए अच्‍छी वाणी का उपयोग होता है, उन घरों पर भी मां लक्ष्‍मी हमेशा कृपा करती हैं।

ये भी पढ़ें- Naga Sadhu: कैसी होती है महिला नागा साधु? जाने क्या है महिला नागा साधुओं का रहस्य ?

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox