होम / Chandrayaan-3: चंद्रयान 3 के चांद पर सफल लैंडिंग के लिए काशी वासी कर रहे हवन पूजन, मिशन-3 अपने आखिरी पड़ाव पर

Chandrayaan-3: चंद्रयान 3 के चांद पर सफल लैंडिंग के लिए काशी वासी कर रहे हवन पूजन, मिशन-3 अपने आखिरी पड़ाव पर

• LAST UPDATED : August 19, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Chandrayaan-3: भारत का ऐतिहासिक मिशन चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) लगातार सक्सेस की उड़ान भरते हुए चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग करने की तैयारी में है। इसके लिए उल्टी गिनती चल रही है। वहीं गुरुवार (17 अगस्त) को मिशन ने अपना एक बड़ा पड़ाव पास करते हुए प्रोपल्शन मॉड्यूल और लैंडर मॉड्यूल अगल किया। इसके बाद लैंडर विक्रम को रोवर के साथ 100 किलोमीटर की उड़ान अकेले ही भरनी है। जिसको लेकर काशी के लोगों हवन पूजन कर रहे हैं।

चंद्रयान मिशन-3 अपने आखिरी लेकिन अहम पड़ाव पर

भारत का महत्वाकांक्षी चंद्रयान मिशन-3 अपने आखिरी लेकिन अहम पड़ाव पर है। और अब वह चांद की तरफ ले जाने वाली कक्षा की तरफ मुड़ गया है। अभी तक सभी हालात ठीक है,तो वही धर्म नगरी काशी में काशी वासियों का भी नजर chandrayaan-3 पर है। चंद्रयान के आखिरी पड़ाव चांद पर लैंडिंग सफल हो और अच्छा हो इसके लिए दर्जनों की संख्या में लोग भगवान के शरण में बैठे हैं, और हवन पूजन कर रहे हैं काशी वासियों का कहना है कि यह धर्म की नगरी है। जहां से यह प्रार्थना और पूजा सफल होती है, और चंद्रयान भी इस बार सफल होगा और देश का नाम रोशन होगा।

20 अगस्त को होगा दूसरा डिबॉस्टिंग ऑपरेशन

बता दें कि इस प्रमुख घटना में चार 800N थ्रस्टर्स  लैंडर मॉड्यूल को निचली कक्षा में ले जाने के लिए फायर करने की प्रक्रिया करते हैं। ये प्रक्रिया दो चरणों में होगी। वही दूसरा डिबॉस्टिंग ऑपरेशन 20 अगस्त 2023 को लगभग 02:00 बजे के लिए निर्धारित है। इसरो के अनुसार चंद्रयान-3 का मिशन का लैंडर विक्रम 23 अगस्त शाम 6 बजे अपनी सॉफ लैंडिंग करते हुए एतिहास रचेगा।

इसरो ने जारी किया वीडियो

वहीं इसरो ने चंद्रयान-3 से ली गई चांद्रमा की एक खास वीडियो भी शेयर की। इस वीडियो में चंद्रमा बेहद की शानदार और करीब नजर आ रहा है। इसरो के अनुसार ये वीडियो 17 अगस्त 2023 की है। ये लैंडर इमेजर (एलआई) कैमरा-1 से लैंडर मॉड्यूल के प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग होने के ठीक बाद ली गई है।

14 जूलाई को हुआ था लॉन्च

गौरतलब है की इसरो में अपना चंद्रयान-3 मिशन 14 जूलाई को श्री हरिकोटा से लॉन्च किया था। चंद्रयान-3 ने 5 अगस्त को चांद्रमा के ऑर्बिट में एंट्री की थी।  करीब 650 करोड़ रुपए की लागत से बना ये मिशन 23 अगस्त को चंद्रमा के साउथ पोल में सॉफ लैंडिंग करने की तैयारी में है।

Also Read:Umesh Pal Murder Case: अतीक के जीजा के घर हुआ कुर्की का नोटिस चस्पा, हाई कोर्ट ने दिए आदेश,…

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox