होम / Chandrayaan 3 Landing: चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए नमाज़ के साथ दुआ में उठे मुसलमानों के हाथ, मदरसे के बच्चे देखेंगे सजीव प्रसारण

Chandrayaan 3 Landing: चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए नमाज़ के साथ दुआ में उठे मुसलमानों के हाथ, मदरसे के बच्चे देखेंगे सजीव प्रसारण

• LAST UPDATED : August 22, 2023

India News (इंडिया न्यूज़),सैय्यद फ़िरोज़ आलम,लखनऊ,Chandrayaan 3 Landing: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए पूरे देश में दुआओं का दौर जारी है जिसमें मुस्लिम समुदाय के लोग भी किसी से पीछे नहीं है। लखनऊ की ऐतिहासिक ऐशबाग ईदगाह में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए नमाज अदा हुई और विशेष दुआ की गई।

पूरे देश के निगाहें हमारे मुल्क पर- मौलाना

इस ख़ास मौक़े पर ऐशबाग ईदगाह के इमाम और वरिष्ठ मुस्लिम धर्म गुरु मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने इंडिया न्यूज़ से खास बातचीत में कहा कि आज पूरे विश्व की निगाहें हमारे मुल्क पर टिकी हुई है जो हम सबके लिए गौरव का पल है। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 डायरेक्टर लखनऊ की है जिस्से हम सभी लोगों को अपने लखनऊ वासी होने पर भी फक्र महसूस हो रहा है।

मदरसे के सभी छात्र ऐशबाग ईदगाह में सजीव प्रसारण देखेंगे

मदरसे के सभी छात्र ऐशबाग ईदगाह में सजीव देखेंगे प्रसारण
उन्होंने बताया कि चंद्रयान-3 की लैंडिंग के समय मदरसे के सभी छात्र ऐशबाग ईदगाह में सजीव प्रसारण देखेंगे और कामयाबी के लिए दुआ करेंगे।

चंद्रयान-3 की सफलता के लिए लिए पूरे देश में की जा रही पूजा अर्चना

चंद्रयान 3 की सफलता को लेकर पूरे देश की नजर चंद्रयान पर है तो धर्म वही नगरी काशी में घरों में पूजा और प्रार्थनाओं का शंखनाद हो चुका है। आपको बता दें वाराणसी के सुदामा कुटी आश्रम में संत महात्माओं द्वारा हाथों में पूजन और प्रार्थनाएं की गईं चंद्रयान की तख्ती लेकर उसके सफल लैंडिंग के लिए महादेव से प्रार्थना की गई और विद्वान मंत्रों द्वारा उच्चारण कर सफलता के लिए पूजा की शुरुआत की गई।

ALSO READ: Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए BSP ने कसी अपनी कमर, कल मायावती करेंगी अहम मीटिंग

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox