होम / Child and Women Development Minister Swati Singh on India News Manch भाजपा सरकार में हुआ महिला सशक्तिकरणः स्वाति

Child and Women Development Minister Swati Singh on India News Manch भाजपा सरकार में हुआ महिला सशक्तिकरणः स्वाति

• LAST UPDATED : January 11, 2022

इंडिया न्यूज मंच पर बोलीं यूपी की बाल एवं महिला विकास मंत्री

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

Child and Women Development Minister Swati Singh on India News Manch : इंडिया न्यूज मंच के माध्यम से यूपी की बाल एवं महिला विकास मंत्री स्वाति सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में सर्वाधिक महिला सशक्तिकरण हुआ। बच्चों के सर्वांगीण उत्थान के लिए इस सरकार में बहुत काम हुआ। स्वाति सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जितना राज्य का विकास हुआ है, उतना पहले कभी नहीं हुआ।

हर विभाग ने किया बेहतर काम (Child and Women Development Minister Swati Singh on India News Manch)

मंगलवार को लखनऊ में आयोजित देश के बड़े मीडिया ग्रुप आईटीवी नेटवर्क के इंडिया न्यूज मंच से बोलते हुए स्वाति सिंह ने अपने विभाग की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में हर विभाग ने बेहतर काम किया है। राज्य के सर्वांगीण विकास में किसी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ी गई है। यही वजह है कि राज्य की जनता पूरी तरह भाजपा सरकार से संतुष्ट है। इसीलिए आसन्न चुनाव में भी भाजपा की सरकार बनाने की जनता ने तैयारी कर ली है।

मंत्री स्वाति सिंह ने बाढ़ राहत में हुए उल्लेखनीय कार्यों को गिनाया। उन्होंने कहा कि पहले बाढ़ राहत के नाम पर केवल खानापूर्ति होती थी। इस बार राज्य के बाढ़ प्रभावित लोगों को यह महसूस हुआ है कि उन्हें सच में राहत मिली है।

Watch Live Event Here 

https://youtu.be/FNSrpznNJSM

Child and Women Development Minister Swati Singh on India News Manch

Also Read : CM Yogi Adityanath on India News Manch यूपी में विकास का राज होगाः योगी आदित्यनाथ

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox