Lucknow News : बेकार पड़ी चीजों से बच्चों ने बनाया चंद्रयान-3 का मॉडल, जाना कैसे काम कर रहा चंद्रयान-3

India News (इंडिया न्यूज़), Jai shukla, Lucknow : राजधानी लखनऊ में बेसिक विद्यालय के बच्चों ने बेकार पड़ी वस्तुओं से तैयार किया चंद्रयान 3 का मॉडल। इस पूरे मॉडल को तैयार करने के लिए बच्चों ने अध्यापक से भी सहयोग लिया। चंद्रयान-3 पृथ्वी चंद्रमा और चंद्रमा की सतह से लेकर लैंडर विक्रम तक को बच्चों ने बड़ा ही अच्छे तरीके से अपने मॉडल में दर्शाया।

 

 

आज देश के लिए बहुत ही बड़ा ऐतिहासिक दिन है क्योंकि पूरी दुनिया में चंद्रयान-3 को लेकर भारत परचम लहराने वाला है। लगभग शाम 6:04 मिनट पर चंद्रयान 3 का विक्रम लैंडर चांद की दक्षिणी ध्रुव की सतह पर उतारने वाला पहले देश बन जाएगा।

बेकार पड़ी वस्तुओं से तैयार किया गया मॉडल

चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर स्कूलों में भी लाइव प्रसारण किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि बच्चों में काफी उत्साह दिखा। राजधानी लखनऊ के भद्दी बेसिक विद्यालय के बच्चों ने बेकार पड़ी वस्तुओं से पूरा मॉडल बनाकर तैयार कर दिया है। हालांकि इसको बनाने में यहां के अध्यापक ने भी बच्चों की मदद की है। इस विद्यालय में अध्यापक द्वारा बच्चों के लिए बकायदा एक पूरी प्रयोगशाला तैयार की गई है। जिस पर बच्चों ने बेकार पड़ी वस्तुओं के इस्तेमाल से विभिन्न तरह के मॉडल तैयार किए हैं।

चंद्रयान-3 किस तरह से काम करेगा यह बखूबी तरीके से बताया गया

ऐसा ही मॉडल चंद्रयान 3 का भी तैयार किया गया है जिसमें पृथ्वी और चंद्रमा और चंद्रमा की सतह से लेकर चंद्रयान 3 और उसके द्वारा लैंड किए जाने वाले लैंडर विक्रम को भी बखूबी बच्चों ने इस मॉडल में दर्शाया है। साथ ही साथ इसका भी पूरा ध्यान रखा है कि किस तरह से जो लैंडर है वह चंद्रमा से ली गई तस्वीर पृथ्वी पर भेजेगा। ऐसे में बच्चों में खास तरह का उत्साह भी देखने को मिला।

Read more: Agra News: कार्यभार संभालते ही एडीजी ने अधीक्षकों को दिए निर्देश, कहा-गोवध व गो-तस्करी किसी भी दशा में न हो पाए

Indianews UP Team

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago