होम / Uttarakhand News: सीएम धामी ने ‘भारत रत्‍न’ पं. गोविंद बल्लभ पंत जी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

Uttarakhand News: सीएम धामी ने ‘भारत रत्‍न’ पं. गोविंद बल्लभ पंत जी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

• LAST UPDATED : September 10, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Uttarakhand News : आज देश के भूतपूर्व गृहमंत्री व उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री ‘भारत रत्न’ पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती है। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री सीएम धामी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

बता दें कि पंडित गोविन्द बल्लभ पंत का जन्म 10 सितंबर 1887 को अल्मोरा में हुआ था। वो प्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी और वरिष्ठ भारतीय राजनेता थे। वह उत्तर प्रदेश राज्य के प्रथम मुख्यमन्त्री और भारत के चौथे गृहमंत्री थे।

सन् 1957 में उन्हें ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया। 7 मार्च 1961 में उनका देहांत हो गया। इस वर्ष उनकी 136वीं जयंती मनाई जा रही है। पंडित गोविंद बल्लभ पंत ने गृहमंत्री के रूप में देश व प्रदेश की सेवा की थी।

मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि

“महान स्वतंत्रता सेनानी, कुशल प्रशासक, देश के भूतपूर्व गृहमंत्री व उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री ‘भारत रत्‍न’ से अलंकृत पं. गोविंद बल्लभ पंत जी की जयंती पर शत्-शत् नमन। राष्ट्र उत्थान हेतु दिया गया आपका अतुलनीय योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।”

Read more: CM Dhami : G20 के सफल आयोजन के लिए उत्तराखंड के सीएम धामी ने देशवासियों को दी बधाई

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox