होम / Uniform Civil Code: CM धामी बोले- राज्य में जल्द लागू होगी समान नागरिक संहिता, अधिकांश कार्य पूर्ण

Uniform Civil Code: CM धामी बोले- राज्य में जल्द लागू होगी समान नागरिक संहिता, अधिकांश कार्य पूर्ण

• LAST UPDATED : September 17, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Uniform Civil Code : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारा जितनी जल्दी हो सके समान नागरिक संहिता लाने का संकल्प है। इसके लिए गठित कमेटी अधिकांश काम कर चुकी है।

भाजपा की ओर से एक अभिनंदन कार्यक्रम लार्ड वेंकटेश्वर में आयोजित किया गया था। जिसमें उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में निवेश और निवेशकों को बढ़ाने के लिए इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन कर रही है, ताकि आने वाले समय में उत्तराखंड की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके।

जी-20 से विश्व में भारत की कीर्ति स्थापित

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की समस्त जनता को अपने जन्मदिन पर दी गई शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया। कहा कि इससे मुझे उत्साह और नई चेतना मिली है। बागेश्वर उप चुनाव में मिली जीत पर भी उन्होंने जनता का आभार व्यक्त किया। कहा कि सभी लोगों ने देखा कि किस तरह जी-20 के माध्यम से विश्व में भारत की कीर्ति स्थापित हुई।

PM मोदी के नेतृत्व में 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को जीत दिलानी मकसद

उन्होंने कहा कि अब हमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को जीत दिलानी है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राजपुर रोड विधायक खजानदास, धर्मपुर विधानसभा विनोद चमोली, कैंट विधायक सविता कपूर, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, महापौर सुनील उनियाल गामा, भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी आदि ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी।

प्रदेश यह कानून लाने वाला प्रथम राज्य होगा

महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को समान नागरिकता संहिता के लिए अग्रिम बधाई दी और कहा कि हमारा प्रदेश यह कानून लाने वाला प्रथम राज्य होगा। मुख्यमंत्री के सभी कार्य, जनता को समर्पित कार्य हैं। उनके नेतृत्व में उत्तराखंड नई-नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

यह लोग रहे मौजूद

इस दौरान महानगर उपाध्यक्ष राजेंद्र ढिल्लो संतोष सेमवाल, महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, विजेंद्र थपलियाल, महानगर मंत्री संदीप मुखर्जी, संकेत नौटियाल, राजेश कांबोज, देवेंद्र पाल मोंटी, बबीता सहोत्रा, महानगर कोषाध्यक्ष मोहित शर्मा, कार्यालय मंत्री विनोद शर्मा, महानगर मीडिया प्रभारी उमा नरेश तिवारी व प्रदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।

Read more: PM Modi’s Birthday: CM धामी ने दी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई, कहा- उनके नेतृत्व में ऐसे कई काम हुए जो पहले असंभव…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox