होम / CM Kanpur Visit: कानपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,  272 विकास परियोजनाओं की दी सौगात 

CM Kanpur Visit: कानपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,  272 विकास परियोजनाओं की दी सौगात 

• LAST UPDATED : December 9, 2022

CM Kanpur Visit 

इंडिया न्यूज, कानपुर (Uttar Pradesh)। आज कानपुर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वीएसएसडी कॉलेज ग्राउंड पहुंचे। वीएसएसडी कॉलेज ग्राउंड में मुख्यमंत्री जी ने प्रबुद्धजन सम्मेलन को सम्बोधित किया। साथ ही कई बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया।

छात्रों और प्रबुद्ध जनों को किया सम्मानित 
वीएसएसडी कॉलेज ग्राउंड में पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले छात्र अभिनव और आर्य को सम्मानित किया। इन दोनों छात्रों को उनके योग्यता के लिए सम्मानित किया गया। इसके बाद वहां मौजूद प्रबुद्ध वर्ग के डॉक्टरों, उद्यमियों, शिक्षकों समेत 51 लोगों को मुख्यमंत्री जी द्वारा सम्मानित किया गया।

कानपुर की छवि बदलने का है प्रयास 
प्रबुद्धजनों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर करते हुए कहा कि एक समय था जब कानपुर मैनचेस्टर हुआ करता था। मगर 70-80 के दशक के बाद उसने अपनी यह छवि खो दी है। वहीं उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार कानपुर की छवि बदलने में प्रयासरत है। सरकार स्मार्ट सिटी के तहत कानपुर को विकसित करने में प्रयासरत है। इसके अंतर्गत नमामि गंगे, मेट्रो रेल, डिफेंस कॉरिडोर जैसे कार्य किये जा रहे हैं।

कानपुर को मिली 272 विकास परियोजना 
कानपुर के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपूर को बड़ी विकास परिरियोजाओं की सौगात दी है। इन परियोजनाओं में 388 करोड़ रुपए की 272 विकास परिजोजना शामिल हैं। इन परियोजनाओं से कानपूर अपने पुराने अस्तित्व को दोबारा पा सकेगा और स्मार्ट सिटी के अंदर विकसित होगा।

यह भी पढ़ें: Double Reservation: अध्यापक भर्ती परीक्षा में हो रहा डबल आरक्षण, हाई कोर्ट ने की सुनवाई

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox