Categories: मनोरंजन

CM Yogi Gorakhpur Visit: मुख्यमंत्री ने नवमी पर कन्याओं के पांव पखारे, बच्ची ने कही बड़ी बात

CM Yogi Adityanath Worships Girls In Gorakhnath Temple On Navratri

इंडिया न्यूज, गोरखपुर (Uttar Pradesh)। आज शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि है। पूरा देश नवरात्रि मना रहा है। इस मौके पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में हैं। वे गोरक्षनाथ पीठ के पीठाधीश्वर हैं। उन्होंने नवमी तिथि में आज मंगलवार को मंदिर में विधि-विधान के साथ परंपरागत कन्या पूजन किया।

उन्होंने मां भगवती के नौ स्वरूपों की प्रतीक नौ कन्याओं, एक बटुक भैरव के पांव पखारकर पहले पूजा-अर्चना की। उसके बाद अपने हाथों से भोजन कराकर दक्षिणा के साथ उनकी विदाई की। इस दौरान मंदिर में पहुंची अन्य कन्याओं को भी उसी श्रद्धाभाव से भोजन कराया गया और विदाई की गई। इस अनुष्ठान में 100 से अधिक बच्चों ने पूजन का प्रसाद ग्रहण किया।

मां भगवती के नौ स्वरूपों की प्रतीक नौ कन्याओं, एक बटुक भैरव के पांव पखारकर पहले पूजा-अर्चना की।

मुख्यमंत्री से पहले पहुंच गई थीं कन्याएं

मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले आमंत्रित कन्याएं पूजन स्थल पर पहुंच गईं। कन्या पूजन की शुरुआत सुबह 8 बजे से हुई। मंदिर के प्रथम तल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ थाल सजाकर बैठे।

सबसे पहले उन्होंने बारी-बारी से थार में नौ कन्याओं और एक बटुक भैरव को खड़ा कर उनका पांव पखारा। उसके बाद टीका लगाकर चुनरी ओढ़ाई और आरती उतारी। पूजा के बाद कन्या भोज का कार्यक्रम शुरू हुआ।

मुख्यमंत्री एक-एक सभी कन्याओं के पास गए और उनकी थाली में अपने हाथों से भोजन परोसा और बाकायदा पूछ-पूछ कर खिलाया।

योगी ने अपने हाथों से परोसा प्रसाद

मुख्यमंत्री एक-एक सभी कन्याओं के पास गए और उनकी थाली में अपने हाथों से भोजन परोसा और बाकायदा पूछ-पूछ कर खिलाया। इस दौरान वह बच्चों को दुलराते भी रहे। भोजन के बाद मुख्यमंत्री ने सभी कन्याओं की अपने हाथ से दक्षिणा देकर सम्मान के साथ विदा किया।

मुख्यमंत्री से पूजाकर बच्चे प्रसन्न नजर आए। कुछ ने तो प्रतिक्रिया भी दी। बोले, योगी बाबा बहुत अच्छे हैं। कन्या पूजन का कार्यक्रम का करीब एक घंटे तक चला। इसके साथ ही मंदिर के शक्तिपीठ में कलश स्थापना से शुरु हुआ नवमी पूजन अनुष्ठान संपन्न हुआ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मातृशक्ति की आराधना हमारे देश की संस्कृति है। इसीलिए नवरात्र के नवें दिन कन्या पूजन का विधान है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मातृशक्ति की आराधना हमारे देश की संस्कृति है। इसीलिए नवरात्र के नवें दिन कन्या पूजन का विधान है। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें नारी के सम्मान की प्रेरणा देता है। नारी के प्रति श्रद्वाभाव रखने के लिए प्रेरित करता है। मां दुर्गा के सभी 9 स्वरूप नारी का महत्व बताते हैं और उनके प्रति सम्मान का भाव रखने की सीख देते हैं। मुख्यमंत्री ने इस दौरान प्रदेशवासियों को नवरात्रि के साथ विजयादशमी की भी बधाई और शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें- 11 साल के बच्चे का अपहरण कर मांगी 30 लाख की फिरौती, 24 घंटे के अंदर पुलिस ने कर दिया बड़ा खुलासा

Connect Us Facebook | Twitter

Bhola Nath Sharma

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

3 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

3 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

3 weeks ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

3 weeks ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

3 weeks ago