इंडिया न्यूज, लखनऊ:
Common Civil Code in UP यूपी में कॉमन सिविल कोड के लिए भाजपा माहौल बनाने में जुट गई है। इस कड़ी में आज डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने संकेत दिए हैं, उनका कहना है कि यूपी में कामन सिविल कोड लागू होना चाहिए। उधर केन्द्र सरकार में गृह तथा सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को भोपाल दौरे पर देश के सभी राज्यों में कामन सिविल कोड लागू करने का संकेत दिया। केशव प्रसाद मौर्य के इस बयान को उसी कड़ी से जोड़ कर देखा जा रहा है।
केशव प्रसाद मौर्य का कहना है कि हम इसके पक्ष में हैं। समान नागरिक संहिता भाजपा के मुख्य वादों में से एक है। किसी के लिए कुछ और किसी के लिए कुछ कानून हो। इससे बाहर निकलना जरूरी है। यूपी सरकार कामन सिविल कोड को लेकर गंभीरता से विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से उत्तराखंड सरकार कामन सिविल कोड लागू करने जा रही है। उसी प्रकार उत्तर प्रदेश की सरकार भी और देश के अन्य राज्यों में भी जहां भाजपा की सरकार है, वहां पर कामन सिविल कोड को लेकर गंभीरता से विचार चल रहा है।
कामन सिविल कोड में प्रमुख तौर पर इसके लागू होने से देश में शादी, तलाक, उत्तराधिकार, गोद लेने जैसे सामाजिक मुद्दे एक समान कानून के अंतर्गत आ जाएंगे। धर्म के आधार पर कोई कोर्ट या अलग व्यवस्था नहीं होगी। संविधान का अनुच्छेद 44 इसे बनाने की शक्ति देता है। इसे केवल केन्द्र सरकार संसद के जरिये ही लागू कर सकती है।
ये भी पढ़ेंः राजीव कुमार ने क्यों छोड़ा नीति आयोग, किसे मिली जिम्मेदारी, जानें सबकुछ
India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…
India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Lucknow Rape Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…