होम / यूपी में कांग्रेस कर सकती है नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा

यूपी में कांग्रेस कर सकती है नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा

• LAST UPDATED : May 17, 2022

इंडिया न्यूज, lucknow :  Congress  announce : यूपी में भी कांग्रेस नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर सकती है। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस में बड़े सांगठनिक बदलाव देखने को मिलेंगे। उदयपुर में हुए चिंतन शिविर के बाद इस तरह की संभावना जताई जा रही है।

चार,पांच कार्यकारी अध्यक्ष भी चुने जा सकते हैं

उत्तर प्रदेश के साथ ही जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए, उनमें कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष के साथ कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किये हैं। इसी आधार पर यह कयास लगाया जा रहा है कि पार्टी इस प्रयोग को उत्तर प्रदेश में भी दोहराएगी। उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में कार्यकारी अध्यक्षों की संख्या चार से पांच तक हो सकती है।

इन नामों पर हो सकती है चर्चा

कांग्रेस पार्टी के उच्चस्तरीय सूत्रोें के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में पूर्व सांसद पीएल पुनिया, प्रमोद कृष्णम, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री, पार्टी के कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन नसीमुद्दीन सिद्दीकी के नाम चर्चा में सबसे ज्यादा है।

यह भी पढ़ेंः ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे की रिपोर्ट तैयार नहीं, विशेष अधिवक्ता आयुक्त ने कोर्ट में दी जानकारी

यह भी पढ़ेंः ज्ञानवापी मस्जिद में ‘शिवलिंग’ मिलने पर सील हुआ ‘वजुखाना’

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox