होम / Congress President Election: खड़गे और थरूर के बीच कड़ा मुकाबला, लखनऊ कांग्रेस मुख्यालय पर गहमागहमी

Congress President Election: खड़गे और थरूर के बीच कड़ा मुकाबला, लखनऊ कांग्रेस मुख्यालय पर गहमागहमी

• LAST UPDATED : October 17, 2022

इंडिया न्यूज यूपी/यूके, लखनऊ: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को मतदान चल रहा है। इसको लेकर लखनऊ कांग्रेस मुख्यालय पर भी मतदान चल रहा है। प्रदेश के नेताओं ने मतदान किया। कांग्रस मुख्यालय पर गहमागहमी का माहौल देखने को मिला। बता दें कि पूरे देश में कांग्रेस सदस्य नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए मतदान कर रहे हैं।

22 साल बाद कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए हो रहे चुनाव
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर मैदान में हैं। 22 साल बाद कांग्रेस में अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए चुनाव हो रहे हैं। कांग्रेस की वर्तमान अध्यक्ष सोनिया गांधी व पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली में मतदान किया जबकि राहुल गांधी ने कर्नाटक में मतदान किया। कांग्रेस नेता व पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। कांग्रेस में लंबे समय से अध्यक्ष पद के चुनाव की मांग की जा रही थी।

सोनिया के सामने जितेंद्र प्रसाद को मिली थी करारी हार
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए पिछला चुनाव 2000 में हुआ था जब जितेंद्र प्रसाद को सोनिया गांधी के हाथों जबरदस्त हार का सामना करना पड़ा था। सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस बार अध्यक्ष पद की दौड़ से बाहर रहने का फैसला किया है। कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने बुधवार (12 अक्टूबर) को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव गुप्त मतदान के जरिये होगा और किसी को पता नहीं चलेगा कि किसने किसे वोट डाला। उन्होंने कहा कि दोनों उम्मीदवारों के लिए समान अवसर मुहैया कराए गए हैं।

यह भी पढ़ें- Uttar Pradesh: पीड़ित लड़की की चौखट पर बैठ गए बलिया के एसपी, वायरल हो गई फोटो – India News (indianewsup.com)

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox