होम / Congress’s Big Setback Before Elections : चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा झटका, राहुल के करीबी इमरान ने छोड़ी पार्टी

Congress’s Big Setback Before Elections : चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा झटका, राहुल के करीबी इमरान ने छोड़ी पार्टी

• LAST UPDATED : January 10, 2022

इंडिया न्यूज, सहारनपुर।

Congress’s Big Setback Before Elections : चुनाव से पहले वेस्ट यूपी में कांग्रेस का बड़ा झटका लगा है। राहुल गांधी के करीबी व राष्ट्रीय सचिव इमरान मसूद ने कांग्रेस छोड़कर सपा में शामिल होने ऐलान किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक में सपा ज्वाइन करने का ऐलान किया। (Congress’s Big Setback Before Elections)

इमरान मसूद को सहारनपुर ही नही वेस्ट यूपी का कद्दावर नेता माना जाता है। पिछले काफी समय से उनके कांग्रेस को छोड़ने की चर्चा थी। जिस पर सोमवार को इमरान मसूद ने मुहर लगा दी। उन्होंने अपने आवास पर पार्टी छोड़ने का ऐलान किया। कांग्रेस को छोड़ने के बाद इमरान मसूद ने कहा कि कांग्रेस में उन्हें बड़ा सम्मान मिला है।

सहारनपुर की सातों सीटें जीतने का ऐलान (Congress’s Big Setback Before Elections)

इमरान मसूद अखिलेश यादव से मिलकर सपा ज्वाइन करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि वह सिद्धांत की राजनीति करते हैं। सपा में वह बिना किसी शर्त के जा रहे हैं। पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी उसका ईमानदारी से पालन करेंगे। उन्होंने सहारनपुर की सभी सात सीटों को जीतने का भी दावा किया है। (Congress’s Big Setback Before Elections)

इमरान मसूद पश्चिम की राजनीति में कट्टर खयालातों वाले नेता माने जाते हैं। कई बार वह अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहे। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में ‘मोदी के बोटी बोटी काट लेने वाले’ उनके विवादित बयान पर बड़ा हंगामा हुआ था।

(Congress’s Big Setback Before Elections)

Also Read : Imran may Leave Congress Today : आज कांग्रेस छोड़ सकते हैं इमरान, समर्थकों की बैठक में लेंगे फैसला

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox