Categories: मनोरंजन

Controversy: ‘यूपी में बाबा’ गाने वाली अनामिका अंबर का बिहार में विरोध, काव्य पाठ से रोका गया, जानिए क्यों?

Controversy

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh) ।  यूपी के मेरठ की रहने वाली कवियत्री अनामिका अंबर जैन को बिहार में काव्य पाठ करने से रोक दिया गया। काव्य पाठ का कार्यक्रम हाजीपुर में हरिहर क्षेत्र के सोनपुर मेले में था। आखिरकार अनामिका को पटना एयरपोर्ट से वापस लौटना पड़ा। उन्होंने एक वीडियो जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें बहुत दुख है कि दिनकर की धरती से वे बिना काव्य पाठ पढ़े वापस जा रही हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने इस मामले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पुरस्कार वापसी गैंग को विरोध करने के लिए ललकारा है।

बिहार की नेहा सिंह को अपने गीत से दिया था जवाब
दरअसल, यूपी में विधानसभा चुनाव के दौरान बिहार की कवियत्री नेहा सिंह राठौर ने यूपी में का बा गीत गाकर भाजपा का विरोध किया था। इसके जवाब में अनामिका ने यूपी में बाबा गाया था।

अनामिका अंबर ने कहा कि वे काव्य पाठ पढऩे के लिए सोनपुर मेला पहुंची थी। यहां पर कवि सम्मेलन प्रारंभ होने से पहले पहले प्रशासन ने काव्य पाठ से रोक दिया। उन्होंने बताया कि वे कार्यक्रम में मौजूद थी जब उन्हें मंच पर जाने से मना कर दिया कि वे काव्य पाठ नहीं करेगी। अनामिका अंबर ने कहा कि उन्हें बहुत दुख है कि बिना काव्य पाठ पढ़े वापस जा रही हैं।

अनामिका अंबर का कहना कि उसका कारण यह कि राष्ट्र की बात करना और सच्चाई की बात करना किसी सरकार को इतना परेशान कर सकता है। उन्होंने अपनी निराशा व्यक्त की और कहा कि वे अपने दर्शकों के लिए काव्य पाठ नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि उन्हें बहुत दुख है कि वे दिनकर जी की धरती से यानी पटना से बिना कविता पढ़े जा रही हैं।

सूत्रों का कहना है कि अनामिका को यूपी सीएम के समर्थन में काव्यपाठ करने से रोका गया था। जिसके कारण वे नहीं पहुंचीं। अनामिका के विरोध पर कई कवियों ने दुख व्यक्त किया है। वहीं अनामिका के पति सौरभ जैन सुमन ने कहा कि अनामिका भाजपा की प्रवक्ता या सदस्य नहीं हैं। बस वो सत्य कहती हैं।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा- पुरस्कार वापसी गैंगवालों कुछ तो मुंह खोलो
यूपी भाजपा के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने अनामिका जैन अंबर के बिहार में विरोध पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। राकेश ने ट्वीट कर कहा कि असहिष्णुता का राग गाने वालों ! बिहार के सोनपुर मेले में सुप्रसिद्ध कवियित्री अनामिका अंबर को कविता पाठ से क्यूं रोका। पुरस्कार वापसी गैंग वालों ! कुछ तो बोलो, मुंह तो खोलो।

यह भी पढ़ें: योगी बोले- कांग्रेस ने हमेशा डॉ. अंबेडकर का अपमान किया, केजरीवाल को बताया आतंकवाद का सच्चा हितैषी

यह भी पढ़ें: 7 दिसंबर को मेरा निकाह, सड़क बनवा दीजिए…प्रयागराज की इस मुस्लिम लड़की ने योगी को लिखी भावुक चिट्ठी

Connect Us Facebook | Twitter

Bhola Nath Sharma

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago