होम / Corruption Index : भ्रष्टाचार के मामले में भारत 93वें स्थान पर, चीन की स्थिति बेहतर, जानें Index में अन्य देशों का हाल

Corruption Index : भ्रष्टाचार के मामले में भारत 93वें स्थान पर, चीन की स्थिति बेहतर, जानें Index में अन्य देशों का हाल

• LAST UPDATED : January 30, 2024

India News (इंडिया न्यूज़), Corruption Index : भ्रष्टाचार के मामले में भारत की स्थिति पिछले साल के मुकाबले और भी खराब हो गई है। ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि 2022 में भ्रष्टाचार के मामले में भारत का ओवरऑल स्कोर 39 था, जो इस साल यानी 2023 में बढ़कर 40 हो गया है। मालूम होगा कि भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक की लेटेस्ट रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि भारत साल 2023 में कुल 180 देशों में भारत 93वें रैंक पर पहुंच गया है।

कैसे तय होता है कौन देश कितना भ्रष्ट?

इस इंडेक्स में विशेषज्ञों और उद्योग क्षेत्र के लोगों के मुताबिक 180 देशों और क्षेत्रों को पब्लिक सेक्टर में भ्रष्टाचार के लेवल पर रखा जाता है। इसमें 0 से 100 तक मानदंड रखा गया है जिसमें 0 बहुत भ्रष्ट (highly corrupt) के लिए और 100 पूरी तरह क्लीन इमेज (very clean) के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

दुनियाभर में करप्शन की स्थिति

2023 का भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक (CPI) इस ओर संकेत करता है कि दुनियाभर में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि दो-तिहाई से ज्यादा देशों का स्कोर 100 में से 50 से नीचे है। जो बढ़ते भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है। विश्व स्तर पर देखा जाए तो इसका एवरेज स्कोर 43 पर अटका हुआ है, जबकि ज्यादातर देशों ने पिछले दशक में कोई प्रगति ही नहीं की है या इसमें गिरावट आ गई है। इससे भी ज्यादा, 23 देश इस वर्ष अब तक के अपने न्यूनतम स्कोर पर आ गए हैं।

क्या है भारत के पड़ोसी देशों का हाल?

करप्शन परसेशन इंडेक्स 2023 की रिपोर्ट में भारत के पड़ोसी देश जैसे पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, और चीन जैसे देशों की भी स्थिति बताई गई है। इस हिसाब से पाकिस्तान की रैंकिंग 133 है, जबकि श्रीलंका की रैंकिंग 115 है। इन देशों में भ्रष्टाचार की ऐसी हालात इसलिए बनी हुई है क्योंकि ये देश अपने कर्ज के बोझ तले दबे हैं और राजनीतिक अस्थिरता से जूझ रहे हैं।

ALSO READ:- 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox