होम / संदिग्ध हालात में भट्ठे पर दंपति के शव, निसंतान दंपति शराब के थे लती

संदिग्ध हालात में भट्ठे पर दंपति के शव, निसंतान दंपति शराब के थे लती

• LAST UPDATED : May 8, 2022

इंडिया न्यूज, फतेहपुर : 

यूपी फतेहपुर जिले में सुल्तानपुर घोष थाने के पीछे स्थित एक ईंट-भट्ठे पर मजदूर दंपति के शव मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों भट्ठे पर ही झोपड़ी बनाकर रहते थे। शादी के 12 साल बाद भी निसंतान थे। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद भी होता था। दोनों शराब के भी लती थे।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

इंस्पेक्टर तारकेश्वर राय ने बताया कि दोनों के कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने का अनुमान है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। खागा कोतवाली क्षेत्र के लौकियापुर गांव निवासी महेश उर्फ दूनी (45) व उसकी पत्नी सिया देवी (40) कई सालों से सुल्तानपुर घोष थाने के पीछे स्थित ईंट-भट्ठे पर पथाई का काम करते थे।

शराब पीने के बाद दोनों में हुआ था झगड़ा

Couple Dead Body found at kiln in Fatehpur

निसंतान होने पर पति-पत्नी में हमेशा विवाद होता था। दोनों भट्ठे में ही झोपड़ी बनाकर रहते थे। शनिवार शाम शराब पीने के बाद दोनों के बीच विवाद हुआ और करीब रात 11 बजे वे झोपड़ी के बाहर बने ईंट के चट्टे पर सो गए। सुबह महिलाएं सिया देवी को बुलाने आईं तो देखा कि वह अर्धनग्न हालत में पड़ी है।

उसके बगल में महेश भी पड़ा हुआ है। जवाब न देने पर उन्होंने लोगों को बुलाया तो पता चला कि उनकी मौत हो चुकी है। सूचना पर सुल्तानपुर घोष पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को रिश्तेदारों की सूचना पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ेंः पुलिस उत्पीड़न से परेशान दलित महिला की मौत, हत्या की रिपोर्ट दर्ज

मुंह से निकल रहा था खून

पुलिस ने महेश की झोपड़ी और उसके बाहर जहां वे सोते थे, सभी जगहों की तलाशी कराई। इस दौरान कोई जहरीला पदार्थ तो नहीं मिला, लेकिन दो प्लास्टिक की डिब्बे जरूर पड़े मिले। इनमें कीटनाशक होने की आशंका जताई जा रही है। इसके अलावा बिस्तर पर खून के धब्बे थे और दोनों के मुंह और नाक से भी खून निकल रहा था। शरीर पर चोट आदि के निशान नहीं थे।

भाई ने लगाया हत्या का आरोप

महेश की झोपड़ी के पास ही पड़ोसी पुर्री व उसका परिवार भी रहता था। मृतकों की चीखने-चिल्लाने व छटपटाने तक की आहट किसी को नहीं लगी। पड़ोसियों के मुताबिक पति-पत्नी शराब पीकर अक्सर आपस में झगड़ा किया करते थे। वहीं, सियावती के भाई रामसुमेर का आरोप है कि उसकी बहन व बहनोई को किसी ने मारा है। दोनों में कभी विवाद नहीं होता था।

यह भी पढ़ेंः पटाखा फैक्ट्री में धमाके से पांच की मौत, तेज धमाके से पूरा इलाका दहला

Connect With Us : Twitter Facebook

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox